थायरॉइड से हैं परेशान? तो खाने में शामिल करें यह 5 चीजें, जल्द मिलेगी राहत!

हेल्दी रहे, थायरॉइड से बचे!
थायरॉइड से हैं परेशान? तो खाने में शामिल करें यह 5 चीजें, जल्द मिलेगी राहत!

थायरॉइड के मरीजों की संख्या पिछले कई सालों से बढ़ती जा रही है। थायरॉइड से जूझ रहे मरीजों में तेजी से वजन बढ़ने और हार्मोन्स में गड़बड़ी होने की समस्या होने लगती है। यह शिशुओं और बच्चों सहित किसी भी आयु वर्ग को प्रभावित कर सकता है। थायरॉइड ग्लैंड गर्दन के पिछले हिस्से में होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। हालाँकि महिलाओं पर थायरॉइड का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। महिलाओं में अधिक कर के पाया जाने वाला थायरॉइड काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसीलिए इसपर नियंत्रण पाने के दवाइयों के साथ ही लिए कुछ घरेलु उपाय भी आप जरूर ट्राई कर सकते है।

आम तौर पर थायरॉइड दो तरह का होता हैं जिनमें हाइपोथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म शामिल हैं। ऐसे में सवाल आता है कि थायरॉइड की डाइट कैसी होनी चाहिए, या क्या खाना सेहत के अच्छा होगा। यूं तो थायरॉइड से छुटकारा पाने के कई तरीके हैं, लेकिन जब बात घरेलू उपायों की आती है तो यह काफी कारगर हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि थायरॉइड के मरीज किन चीजों को शामिल कर इस बीमारी को दूर कर सकते हैं।

यह हैं थायरॉइड के लक्षण

1. हाथ और पैरों में कंपन होना।

2. बालों का तेजी से झड़ना।

3. नींद का कम आना।

4. मांसपेशियों में दर्द होना।

5. दिल की धड़कन का तेज होना।

6. वजन का कम होना।

7. चिड़चिड़ापन और घबराहट।

8. बहुत पसीना आना।

9. महिलाओं के होने वाले पीरियड्स में अनियमितता।

और पढ़े: Priyanka Chopra Makes Some Valid Points On Diet Sabya’s Debate Around Tacky NRI Fashion

अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

1. अदरक

थायरॉइड के मरीजों को सेहत के लिए फायदेमंद अदरक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अदरक में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो थायरॉइड से राहत दिलाने में काफी कारगर हो सकते हैं। अदरक का उपयोग आप कई और तरीकों से कर सकते हैं। खाने के साथ ही आप चाय में भी अदरक का इस्तेमाल कर सकते है।

2. मुलेठी

थायरॉइड के रोगियों को आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर मुलेठी को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। मुलेठी में मौजूद तत्व थायरॉइड ग्रंथि को कंट्रोल में रख सकता हैं। सांस की समस्या, पाचन संबंधी रोग, सर्दी-खांसी, कफ और यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्याओं के लिए मुलेठी बहुत फायदेमंद है। मुलेठी में ट्राइटरपेनॉइड ग्लाइसेरीथेनिक एसिड पाया जाता है जोकि थायरॉइड कैंसर कोशिकाओं को मारने के साथ-साथ रोकने में भी कारगर है।

3. हल्दी का दूध

फायदेमंद औषधियों से भरपूर हल्दी का दूध थायरॉइड के मरीजों को लेना चाहिए। हल्दी में विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, फाइबर और ओमेगा 3 जैसे कई जरूरी पोषण तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में थायरॉइड से परेशान लोगों को रोजाना दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए।

और पढ़े: 6 Wonderful Benefits Of Including Ghee In Your Diet! Even Janhvi Kapoor Does It!

4. नारियल का तेल

नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि थायरॉइड के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड पाया जाता है, जोकि थायरॉइड से जूझ रहे मरीजों के लिए सही माना जाता है। आप नारियल के तेल के अलावा इसकी चटनी, मिठाई या लड्डू भी खा सकते हैं। नारियल तेल में कैल्शियम, विटामिन सी, पोटैशियम और मैगनीज जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

5. अलसी के बीज

अलसी के बीज कई स्वास्थ्य लाभों के लिए उपयोगी होते हैं। फैटी एसिड से भरपूर अलसी में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और सोडियम के अलावा ओमेगा फैटी एसिड 3 भी पाया जाता है जोकि आपके थायरॉइड को कंट्रोल करने में काम करता है। ऐसे में आपके डाइट में अलसी के बीज शामिल किये जा सकते है।

थायरॉइड से निजात पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हैं, लेकिन आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उनके द्वारा बताए गए टिप्स भी आपके बहुत काम आएंगे।

Ladies, If Your Diet Doesn’t Include These 5 Essential Nutrients, Toh Healthy Eating Ka Kya Fayda?

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!