दिल्ली MCD रिजल्ट 2022: AAP ने किया दिल्ली पर कब्जा, महिला मेयर Delhi Civic Body का करेंगी नेतृत्व!
हर जगह महिला राज!

दिल्ली में MCD चुनाव आने के बाद AAP यानी आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है, जगह-जगह सड़कों पर नारे लगाए जा रहे हैं और इस खुशी की सबसे बड़ी वजह है कि MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। सिर्फ इतना ही नहीं AAP पार्टी के लीडर यानी, कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने यह घोषणा की है कि दिल्ली की मेयर इस बार एक महिला प्रतिद्वंदी होगी।
बता दें कि, मेयर पद की उम्मीदवार में अभी तक किसी का नाम सुनने में नहीं आया है। साथ ही ये जीत AAP के लिए किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है, क्योंकि 134 सीटों के साथ AAP ने दिल्ली की कुर्सी पर अपना दबदबा बना लिया है, वहीं बीते चुनावों में भाजपा को 104 सीट, कांग्रेस को 9 सीट और निर्दलीय पार्टी को 3 सीटें ही नसीब हुई।
और पढ़े – Number Of Female Voters Risen By 5.1% Since 2019 Lok Sabha Polls. This Is Good, But We Need More.
वहीं दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार है, कि कोई महिला नगर निगम की गद्दी संभालेगी। पूरे शहर में AAP पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल डंका लहरा रहा है। साथ ही ये खबर जोरों पर है, कि MDC की इस भारी बहुमत जीत के साथ दिल्ली के आगे आने वाले 5 साल और भी अच्छे होंगे।
Woman Mayor Will Lead Delhi Civic Body, Says AAP Post Big Win@_anshuls live from AAP office | @akankshaswarups #ElectionsWithNews18 #ResultsWithNews18 #MCDElections2022 #DelhiMCDPolls #AAP pic.twitter.com/Ks0CgbRBb6
— News18 (@CNNnews18) December 7, 2022
साथ ही अपनी जीत की खुशी में AAP के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल BJP पर सियासती हमला करने से नही चूके, उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, दिल्ली में अपने दोहरे इंजन की सरकार चलेगी। AAP ने विरोधी सत्ता लहर का सामना किया, वहीं एक्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई और BJP ने 3 अंको का अच्छा खासा आकड़ा पार कर लिया। दिल्ली की जनता ने एक कर्मठ और ईमानदार नेता का साथ चुना है, और महिलाओं के समर्थन के साथ दिल्ली और तेजी से विकास करेगी।
#WATCH | AAP workers dance and celebrate at the party office in Delhi as the party wins 78 seats and leads on 56 others as per the official trends. Counting is underway. #DelhiMCDElectionResults2022 pic.twitter.com/PDBXkv0uQf
— ANI (@ANI) December 7, 2022
और पढ़े – Women Voters Will Be An Important Factor In Assembly Elections 2022, 4 Out Of 5 States Including UP, Saw More Women Voters Than Men.
इसी बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोधिया ने ट्वीट के जरिये BJP पर निशाना साधा और BJP को सबसे बड़ी और नकरात्मक पार्टी भी कहा, हालांकि उनके मुताबिक ये जीत नही जिम्मेदारी है, और इस जीत के लिए उन्होंने दिल से दिल्ली की जनता का धन्यवाद भी दिया है।
दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार…
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है.
हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.
— Manish Sisodia (@msisodia) December 7, 2022
इसके अलावा 4 दिसंबर को हुए इन चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई है, जिसमें AAP और BJP का बोलबाला रहा लेकिन कांग्रेस कहीं भी दिखाई नही दी। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक तरफ जहां PM नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद माँगा, वहीं दूसरी तरफ BJP और कांग्रेस के साथ दिल्ली के विकास की बात कही।
First Published: December 07, 2022 6:43 PM