होली के वक्त रहने वाले होलाष्टक काल की पूजा और महत्त्व!

इस साल 7 मार्च को होली का त्यौहार आने वाला है जिसे मनाने के लिए सभी काफी उत्साहित है।

आज यानी 27 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक होलाष्टक काल रहने वाला है। 

इस अवधि में विवाह, भूमि पूजन, गृह प्रवेश आदि जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है की, इस अवधि के दौरान चिड़चिड़ेपण और असंतोष का माहौल बना रहता है। 

इस अवधि के दौरान ऐसे माहौल से छुटकारा पाने के लिए भगवान विष्णु की प्रार्थना करना अच्छा होता है।  

प्रार्थना के साथ ही नदियों में पवित्र स्नान करना और गरीबों, जरूरतमंदों को दान करना भी सही साबित होगा।

पूर्णिमा के दिन भगवान चंद्रमा और देवी लक्ष्मी से विपुलता और संतोष बनाए रखने के लिए प्रार्थना करें।

आने वाले होली त्यौहार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!