मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव!

मेनोपॉज के बाद रखें दिल का ख्याल!
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव!

रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज (Menopause) के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। आमतौर पर 40 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज की शुरुआत होती है, जिसका मतलब है की हर महीने होने वाले मेंस्ट्रुअल साइकिल का पूरी तरह रुक जाना। अगर किसी महिला को लगातार 12 महीने पीरियड्स न आये हो तो ऐसे में उसे मेनोपॉज तक पहुंचना कहा जाता है। मोनोपॉज से महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते, शरीर में हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, वजन बढ़ जाता है। इन समस्याओं के साथ ही मेनोपॉज के बाद महिलाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपना खासकर अपने दिल का बेहतर ख्याल रखना होता है। आइए जानते हैं मेनोपॉज के दौरान हार्ट अटैक के खतरे के लक्षण और इससे बचाव का तरीका।

जानकारी के अनुसार पुरुषों और महिलाओं में दिल की बीमारी या हार्ट अटैक के लक्षण अलग-अलग होते हैं। हार्ट अटैक के लक्षण मेनोपॉज की तरह लग सकते हैं, लेकिन इसके अंतर को समझना बेहद जरूरी हैं। जानकारी न होने की वजह से मेनोपॉज के दौरान हार्ट अटैक के किसी भी लक्षण के बारे में जानकारी न होना जीवन के लिए खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में जानिए महिलाओं में हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण और मेनोपॉज के बाद दिखने वाले लक्षण क्या हैं।

महिलाओं में हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण

1. सीने में दर्द और बेचैनी

2. सांस लेने में दिक्कत

3. पसीना आना

4. अपच की समस्या

5. गर्दन में दर्द

6. चक्कर आना और ज्यादा थकान महसूस होना

और पढ़े: महिलाओं के लिए गुणकारी है पुदीना, मिलते है यह 6 फायदे!

महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान के लक्षण

1. अनियमित मासिक धर्म

2. ठंड लगना और रात को पसीना आना

3. बढ़ी हुई चिंता और बेचैनी

4. दिल की घबराहट

5. सीने में दर्द

अगर आपको ऊपर दिए गए कोई भी ऐसे कोई लक्षण नजर आते हैं तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। जब शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो ऐसे लक्षण आमतौर पर देखने को मिलते हैं। एक शोध के अनुसार, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है क्योंकि इस वक्त शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। जिसके बाद शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से दिल की बीमारी हो सकती है। मेनोपॉज के लक्षण कुछ महीनों या उससे भी अधिक समय तक रह सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करने की जरूर होगी। ऐसे में मेनोपॉज के बाद इन महिलाओं में दिल से जुडी बीमारी का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही महिलाओं को अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर पर समय-समय पर नजर रखनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि महिलाएं दिल की बीमारी से बच सके।

1. हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें और वजन संतुलन के लिए 60 से 90 मिनट की गतिविधि जरूर करें।

2. किसी प्रकार के नशे से बचें और सुबह-शाम किसी शुद्ध वातावरण में टहलें।

3. नियमित व्यायाम करें, ताकि आपका वजन संतुलित रहे।

4. गर्मियों के मौसम में अपना ख्याल ज्यादा रखें।

5. पुरे दिन बेहतर डाइट लें, अपनी इस डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करें।

6. शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें, और नियमित इसे चेक करते रहें।

7. 60 साल से ऊपर की महिलाओं हर हफ्ते अपने डॉक्टर से सेहत से जुडी सलाह जरूर लेनी चाहिए और उनकी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

8. इस दौरान अगर किसी बीमारी से जूझ रही हैं तो इलाज जल्द से जल्द करवाएं।

9. डिब्बाबंद खाना, चिप्स और मसाले दार खाने से परहेज करें, साथ ही चाय-कॉफी का सेवन भी कम से कम करें।

और पढ़े: Sushmita Sen Shocks Fans With News Of Suffering A Heart Attack, Says She Underwent Angioplasty

अक्सर महिलाएं ऑफिस के काम के अलावा अपने बच्चों और परिवार की देखभाल करते हुए अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। लेकिन अब मेनोपॉज के बाद महिलाएं अपने दिल का खास ख्याल रखें। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताए गए लक्षण और उपाय आपके लिए उपयोगी होंगे।

A Study Reveals That Women Are More Likely To Die After Heart Attack Than Men. This Is Scary!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!