मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए महिलाओं को करने चाहिए यह 6 व्यायाम, मिलेंगे फायदे!

करें ये व्यायाम!
मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए महिलाओं को करने चाहिए यह 6 व्यायाम, मिलेंगे फायदे!

शरीर के साथ-साथ मानसिक स्थिति को भी संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कई महिलाएं ऑफिस और घर के कामों में इतना व्यस्त होती हैं कि अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल ही रख नहीं पाती हैं। ऐसे में कुछ पल योग को देना आपके तन और मन के लिए बहुत अच्छा उपाय माना जाता है।

वैसे तो मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के तमाम तरीके हैं, लेकिन योग से बेहतर कुछ नहीं माना जा सकता। मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक लोगों को दवा से ज्यादा योग करने की सलाह देते हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको 6 व्यायामों के नाम और उनके फायदों के बारें में बताएंगे, जिन्हें करके आप जल्द ही मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते है।

1. भ्रामरी प्राणायाम

हाथ की कनिष्का ऊंगली मुंह के दोनों तरफ रखें, अनामिका को नाम के दोनों तरफ, मध्यमा को आंखों के कोनो पैट, तर्जनी को दोनों कनपटी पर और अंगूठे से अपने दोनों कानों को बंद कर लें। इसके बाद नाक से सांस लें, उसके बाद थोड़ा रुके अब मक्खी के भिनभिनाने जैसी आवाज निकलते हुए सांस को छोड़े। इस प्राणायाम को करते हुए ध्यान रखे कि मुंह बंद और नाक से ही सांस लें और छोड़े। ऐसा आपको 5 से 7 बार करना होगा।

चिंता, क्रोध और निराशा को दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम कि मदद ले सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिलने में मदद मिलेगी।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान होता है तेज दर्द, तो जान लें इन 5 योगासन के बारे में!

2. पश्चिमोत्तानासन योग

अपने दोनों पैर को जमीन पर फैलाकर बैठ जाएं। जितना हो सके पैर को सीधे रखें। गर्दन, सिर और रीढ़ की हड्डी को भी सीधा रखें। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को दोनों घुटनों पर रखें। धड़ को आगे की ओर झुकाते हुए घुटनों को मोड़े बिना हाथों के पंजों को छूने की कोशिश करें। ऐसा करने वक्त आप गहरी सांस लें और छोड़े। इस आसन को तीन से चार बार करें।

रीढ़ की हड्डी के खिंचाव से चिड़चिड़ापन, क्रोध और नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए पश्चिमोत्तानासन योग काफी मददगार साबित होता है। साथ ही मानसिक तनाव दूर करने में भी यह काफी लाभदायक है।

3. नादिसुधि प्राणायाम

पालथी मार के आराम से पीठ सीधी करके बैठ जाएं और गहरी सांस छोड़ें। इसके बाद अपने दाहिनी नाक के साइड को अपनी उंगली से बंद रखें और बाएं से सांस लें। फिर अपने दाहिनी नाक की साइड को खोलने से पहले अपने दोनों नाक को कुछ सेकेंड के लिए बंद रख दें और सांस छोड़ते हुए बाएं को बंद रखें। ऐसे ही इस प्रक्रिया को दोहराएं, लेकिन इस बार अपने दाहिने नाक से शुरू करें जो पहले से खुला है।

आपके मस्तिष्क और ऑक्सीजन लेवल को बेहतर करने के लिए नादिसुधि प्राणायम काफी अच्छा माना जाता है। इस आसन को करते समय आप आपकी हार्ट बीट में गिरावट महसूस करते है। इससे आपके तनाव और चिंता में कमी आती है।

और पढ़े: क्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कठिन होता है वजन घटाना? जानिए क्या है सच!

4. पद्मासना

इस आसन को करने से पहले अच्छे से बैठ जाएं और दाएं पैर को बाईं जांघ पर और बाएं पैर को अपनी दाईं जांघ पर रखकर सीधे बैठे जाएं। इसके बात अपने हाथ की तर्जनी ऊंगली और अंगूठे को एक साथ रखते हुए अपने हाथों को मुद्रा पोजीशन में रखें बाकी ऊंगलियों को फैलाकर रखें। इसी पोजीशन पर बैठे-बैठे लंबी सांस लें और छोड़े। कम से कम चार से पांच बार इस प्रक्रिया को करें।

पुरे दिन की थकान और मासिक तनाव को खत्म करने के लिए पद्मासना आसान काफी मददगार होता है। इससे शारीरिक तनाव से छुटकारा भी मिलता है।

5. ताड़ासन

इस योग को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों के बीच थोड़ा का गैप रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर उठायें और अपनी ऊंगलियों को आपस में पकड़ लें। अपनी एड़ी को उठाते समय अपने पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। 10 सेकेंड तक इसी आसान पर खड़े रहें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस से नॉर्मल आसान पर आ जाएं।

ताड़ासन योग कुछ बेचैनी के कारण नींद न आने की समस्या में मददगार होता है। इससे आपको सिरदर्द और नींद न आने की समस्या को सही करने में मदद मिलती है।

6. वज्रासन

सबसे पहले वज्रासन आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और सीधे उसी के बल पर बैठ जाएं। अपने टखनों को आगे की ओर फैलाएं ओर चेहरे को सीधा रखें। इसके बाद अपनी हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें। 30 सेकंड या एक मिनट के लंबी-लंबी सांसें अंदर और बाहर करें। ऐसा आप पांच से छह बार करें।

ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नींद की समस्या और दिमाक की अशांति जैसी स्थिति के दौरान वज्रासन आसान काफी लाभदायक होता है।

मानसिक तनाव से दूर रहने और अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं को इन व्यायाम प्रकारों का अवलंब जरूर करना चाहिए।

Kareena Kapoor Has A Cute Yoga Session With Son Jeh. Know All About Her Fitness Routine

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!