108 सूर्यनमस्कार करने से आलिया भट्ट के चेहरे पर आया ग्लो, न्यू मॉम्स को भी मिल सकते है यह फायदे!

यह है आलिया के ग्लो का राज!
108 सूर्यनमस्कार करने से आलिया भट्ट के चेहरे पर आया ग्लो, न्यू मॉम्स को भी मिल सकते है यह फायदे!

भागदौड़ वाली जिंदगी में शरीर को मेडिटेशन की बेहद जरुरत होती है। रोज की भागदौड़ से शरीर थक सा जाता है। और अगर आप अभी अभी माँ बनी है तो फिर पूछिए ही मत! बच्चे को सँभालते, उसका पालन-पोषण करते हुए महिलाये अक्सर खुद की तरफ ध्यान देना भूल जाती है। इसीलिए हेल्दी और फिट रहने के लिए हर न्यू मॉम को व्यायाम और खास कर के योगा का मार्ग अपनाना चाहिए। अगर आपको यह बात झूठ लगती है तो जरा अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को ही देख ले।

सूर्य नमस्कार से चढ़ा आलिया भट्ट पर ग्लो

हाल ही में माँ बनी आलिया भट्ट के ट्रेनर ने न्यू मॉम की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया के चेहरे पर आया ग्लो हम आसानी से देख सकते है। यह ग्लो आया है योगा करने से! जी हाँ, आपने सही पढ़ा। आलिया के ट्रेनर ने तस्वीर में यह भी जानकारी दी है की, 108 सूर्यनमस्कार करने के बाद न्यू मॉम आलिया के चेहरे पर यह ग्लो आया है। आलिया भट्ट की ट्रेनर ने तस्वीरें शेयर कर न्यू मॉम के चेहरे का ग्लो दिखाया है, जो सूर्यनमस्कार करने के बाद आया है। चलिए जान लेते है न्यू मॉम्स के लिए सूर्यनमस्कार करने के क्या फायदे होते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANSHUKA YOGA (@anshukayoga)

न्यू मॉम्स के लिए सूर्य नमस्कार के फायदे

1) ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने में करता है मदद

डिलीवरी के बाद तुरंत नहीं लेकिन कुछ समय बाद न्यू मॉम्स सूर्यनमस्कार शुरू कर सकती है। बच्चे के पोषण के लिए आवश्यक जरुरी माँ के दूध की मात्रा इस योगा आसान से बढ़ सकती है। ब्रेस्टफीड कराने के दौरान नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से आपको नर्सिंग से जुड़ी किसी भी परेशानी से लाभ मिलता है।

और पढ़े: Listen Up, Alia Bhatt’s Advice For New Moms On Postpartum Weight Loss Is Unmissable!

2) शरीर का पोश्चर सही करता है

शरीर के आगे के हिस्से में भारी वजन होने के कारण गर्भावस्था के कारण कमर दर्द हो सकता है। सूर्यनमस्कार करने से नयी माँ को अपने शरीर को ठीक करने में मदद मिल सकती है। साथ ही योगा के मदद से महिलाओं को फिर से अपने शेप में आने के लिए मदद मिल सकती है।

3) पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बाहर निकाले

सूर्यनमस्कार करने से ना की सिर्फ शरीर को फायदा होता है, महिलाओं को मानसिक रूप से भी इस योगा आसन का फायदा होता है। बच्चे के डिलीवरी के बाद कई महिलाए डिप्रेशन का शिकार होते है। योगा और सूर्यनमस्कार डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। साथ ही ‘बेबी ब्लूज़’ को कम करने में मदद कर सकता है।

और पढ़े: Shriya Saran And Daughter Radha Are The Cutest Yoga Buddies In This Adorable Video. We Heart It!

4) हॉर्मोन्स को संतुलित रखने मदद करे

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान महिलाओं में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है। असंतुलित हॉर्मोन्स की वजह से महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसीलिए हॉर्मोन्स का संतुलन बनाये रखने के लिए सूर्यनमस्कार एक बेहतरीन उपाय है जो न्यू मॉम्स को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Alia Bhatt Reviews Shah Rukh Khan’s ‘Pathaan,’ Takes A Sly Dig At Boycott Bollywood Movement

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!