DCW चीफ स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा, कहा ‘बचपन में पिता ने किया था यौन उत्पीड़न’!

बचपन के हादसों से मिली हिम्मत!
DCW चीफ स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा, कहा ‘बचपन में पिता ने किया था यौन उत्पीड़न’!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बीते शनिवार को ‘DCW अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार’ से विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुद से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा भी किया है। स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि, उनके पिता बचपन में उनका यौन उत्पीड़न करते थे। उन्हें अपने पिता का काफी खौफ था, ऐसे में उन्होंने महिलाओं के इस दर्द को समझा और आज उनमें महिलाओं के लिए कुछ करने का साहस है। स्वाति ने इस कार्यक्रम के दौरान अपना दर्द बयां किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने दर्द के बारे में बताया कि उनके पिता बचपन में उनका यौन उत्पीड़न करते थे, वो उन्हें मारते भी थे। जब स्वाति मालीवाल के पिता घर आते वो डर जाती थी और अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। वो डरकर, सहमकर कांपती रहती थी। उस वक्त से ही स्वाति सोचती थी कि ऐसा क्या करें जिससे इस तरह के सभी आदमियों को सबक सीखा सके।

और पढ़े: “I Went Through The Worst Victim Shaming”: DCW Chief Swati Maliwal Recalls Harassment Case

इतना ही नहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वो ये कभी नहीं भूल सकतीं कि उनके पिता को इतना गुस्सा आता था कि वो उनकी चोटी पकड़कर दिवार पर टकरा देते थे, खून बहता रहता था, उन्हें बहुत तड़प महसूस होती थी। स्वाति ने बताया कि उस वक़्त बस उनके मन में यही चलता रहता था कि कैसे इन लोगों को सबक सिखाएं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी में उनकी मां, मौसी, मौसाजी और नाना-नानी नहीं होते तो शायद वो बचपन के उस ट्रामा से बाहर नहीं निकल पाती, न ही वह सबके बीच में रहकर ऐसे बड़े-बड़े काम कर पाती। आगे स्वाति कहती हैं कि, उन्होंने महसूस किया है कि जब बहुत अत्याचार होता है तो कुछ न कुछ बदलाव भी होता है। उस अत्याचार से आपके अंदर एक आग जलती है, जिसे अपने सही जगह लगा दिया तो आप बहुत बड़े-बड़े काम कर सकते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि, आज हम जितने भी अवार्ड लेने वालों को देखते है उन सब की अपनी एक कहानी है। उन लोगों ने अपनी जिंदगी से लड़ना सीखा और उस समस्या से ऊपर उठना सीखा। आज हमारे साथ कई महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी समस्याओं का डटकर सामना किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के हाल ही के एपिसोड में मेहमान बन पहुंची थी। इस दौरान भी उन्होंने बताया था कि उनकी परवरिश सर्वोत्तम नहीं रही थी, क्योंकि उनको अपने शराबी पिता के हाथों घरेलु हिंसा साहनी पड़ती थी। स्वाति को लगता हैं कि है जो वो इतनी लड़ाई लड़ती हैं वो कहीं ना कही वही से निकला है। गौरतलब हैं कि ये वही स्वाति मालीवाल हैं, जिन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधी रात में दिल्ली की सड़कों में स्ट्रिंग ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा था। यह घटना दिल्ली एम्स के पास की थी। हालांकि बाद में कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़े: “Father Would Bang Me Against The Wall”: DCW Chief Swati Maliwal On Childhood Trauma Fuelling Her Fight

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)


घरेलु हिंसा वाकई एक दिल दहला देने वाली सच्चाई है। एक महिला या बच्चे को अपने ही पिता या परिवार के किसी सदस्य के हाथों शारीरिक और भावनात्मक शोषण का शिकार होते देखना वास्तव में दिल दहला देने वाला है। हालांकि इतना सब झेलने के बाद भी आज स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा का पद बखूबी निभा रही हैं और महिलाओं के लिए काम कर रही हैं।

TMF: शादी को लेकर DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने की खुलकर बात, बताया आखिर क्यों हुई पति से अलग!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!