“कैबिनेट में महिला मंत्री नहीं”: Women’s Day पर अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना!

महिला दिवस पर जताया खेद!
“कैबिनेट में महिला मंत्री नहीं”: Women’s Day पर अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना!

हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र सरकार ने महिला दिन मानाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया था। उसी के साथ विधायी बजट सत्र का दूसरा सप्ताह भी शुरू हो गया है। विपक्ष नेता अजित पवार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को बधाइयां देते हुए राज्य के मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं होने पर खेद भी व्यक्त किया और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajit Pawar (@ajitpawarspeaks)

राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री को शामिल न करने पर विपक्ष नेता अजित पवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर विपक्ष के नेता अजीत दादा पवार ने राज्य सरकार की आलोचना की है। उनको ऐसे लगता है की, महाराष्ट्र काफी बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंत्री का न होना मतलब सरकार की कोई कमी सी लगती है।

और पढ़े: On International Women’s Day, This Is What We Women Want Instead Of Wishes

इस बात का जिक्र हो या गुस्सा, अजित पवार ने कई बार जनसभाओं में और मीडिया में भी किया था। अजित पवार को यह नहीं समझ आ रहा है की, सरकार किसी महिला मंत्री को कैबिनेट में शामिल क्यों नहीं करती। यह बात उन्हें सही नहीं लगती। महिलाओं के पक्ष में कहते हुए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर फटकार लगायी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है की, कोई महिला भी इस तरह की नाइंसाफी नहीं चाहती है।

जैसा कि महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, विधान भवन में बजट सत्र के बीच एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के सरकार में कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री न होना चर्चा का विषय बन गया।

और पढ़े: Women’s Day पर महिला सशक्तिकरण के बारे में पीएम मोदी ने कही यह बातें!

विपक्ष के नेता अजित पवार ने जो बात कही है, उसमे हमें कुछ तरह की सच्चाई तो दिखाई दे ही रही है। कैबिनेट में अबतक किसी भी महिला मंत्री का ना होना महाराष्ट्र सरकार के लिए बेहद शर्मनाक बात साबित हो सकती है। यह महाराष्ट्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

Women’s Day पर हर महिला को सीखने चाहिए यह 6 महत्वपूर्ण वित्तीय सबक!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!