Women’s Day पर हर महिला को सीखने चाहिए यह 6 महत्वपूर्ण वित्तीय सबक!

महिलाओं, जान लो यह फाइनेंशियल टिप्स!
Women’s Day पर हर महिला को सीखने चाहिए यह 6 महत्वपूर्ण वित्तीय सबक!

हर साल 8 मार्च को ‘महिला दिवस’ मनाया जाता है। पूरी दुनिया महिलाओं के हक़ के लिए यह दिन मनाती है। हर किसीका महिला दिन मनाने का खास तरीका होता है। महिलाओं के लिए इस दिन कुछ खास करने का या सिखने का मौका होता है। पूरी दुनिया महिलाओं के पक्ष में यह दिन मनाते हुए दिखती है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारे भारत देश ने कई योजनाएं बनायीं है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए खुद महिलाओं ने भी पहल करनी चाहिए। इस महिला दिन पर हम आपको कुछ ऐसे फाइनेंशियल टिप्स देने वाले है जो हर महिलाओं के लिए बेहद जरुरी है।

1. इमरजेंसी फंड जमा करे

अपने जीवन के कठिन समय के लिए महिलाओं को इमरजेंसी फंड जमा करके रखना चाहिए। बुरे दिन वक़्त बता कर नहीं आते, इसीलिए इस दिनों का सामना करने के लिए पैसों का होना आवश्यक है। आपके पास ऐसे दिनों के लिए पैसे होने चाहिए। महिलाओं को किसी पर भी निर्भर न होते हुए खुद के बुरे वक़्त के लिए इमरजेंसी फंड जमा कर लेना चाहिए।

और पढ़े: On International Women’s Day, This Is What We Women Want Instead Of Wishes

2. इन्वेस्टमेंट करे

इन्वेस्टमेंट यानी निवेश करना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है, फिर वह कोई महिला ही क्यों न हो। प्लांड और नियमित इन्वेस्टमेंट आपके लक्ष्यों को पूरा करने और अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए बेहद जरुरी है। तो महिलाएं, खुद ले लिए ही सही लेकिन इन्वेस्टमेंट क्रूर करे।

3. अपने फाइनांसेस पर नियंत्रण रखें

खर्चे के मामलों में महिलाएं कई बार नहीं सोचती है, जब बात शॉपिंग की आती है। लेकिन महिलाओं को अपने खर्चों पर यानी के फाइनेंस पर नियंत्रण रखना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए की, वे अपनी इनकम, एक्सपेंसेस, ऋण और इन्वेस्टमेंट सहित अपनी फाइनेंशियल स्थिति को समझें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखे।

4. अपने लोन को मैनेज करे

क्रेडिट कार्ड की दुनिया में, हममें से बहुत से लोग आज जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं। खर्चों के मामलों में महिलाएं भी किसीसे कम नहीं होती। पुरुषों के साथ ही कई महिलाओं के पास भी दीर्घकालिक लोन (long-term debt) है। इस लोन में होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और इतर भी कई तरह के लोन हो सकते है। हमारी बात ध्यान में रख कर यह लोन जल्द से जल्द हटाने की कोशिश करे।

5. पैसा बचाए, पैसा जमाए

यह बात ध्यान में रखने के लिए किसी एक्सपर्ट के कहने की जरुरत नहीं है। आप अगर समझदार हो तो यह बात हमेशा आपके ध्यान में रखेगी। आपको ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाना है और उसे जमा करना है। हम यह नहीं कह रहे की, इसके लिए आप जीना छोड़ दो। लेकिन पैसों की बचत आपको एक नया जीवन या कुछ ऐसी चीज दे सकती है जिसे पाने की कोशिश आप कई समय से कर रहे हो।

और पढ़े: Bhumi Pednekar, Rajkummar Rao And More Celebs Wish Women’s Day With Sweet Messages

6. फाइनेंशियल एप्स

कई ऐसे अच्छे अच्छे एप्स है, जो फाइनांसेस के बारे में एजुकेट करते है। महिलाओं को ऐसे एप्स की जानकारी लेनी चाहिए। लेकिन ऐसे एप्स में फाइनांसेस के बारे में जानकारी लेते वक़्त यह ध्यान में रखे की यह कोई फ्रॉड न हो। इसके लिए जानकार लोगों से बातचीत करे।

Women’s Day पर महिला सशक्तिकरण के बारे में पीएम मोदी ने कही यह बातें!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!