Women’s Day पर महिला सशक्तिकरण के बारे में पीएम मोदी ने कही यह बातें!

नारी सशक्तिकरण है जरुरी!
Women’s Day पर महिला सशक्तिकरण के बारे में पीएम मोदी ने कही यह बातें!

पूरी दुनिया आज 8 मार्च को महिला दिन मना रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की महिलाओं को एक अलग ढंग से शुभकामनाएं दी। नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बातचीत की। इसके साथ ही इस सेमिनार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के लिए प्रेरणा देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के लिए आजतक बहुत कुछ किया है। महिलाओं के लिए ऐसी कई योजनाएं शुरू कर दी गयी है जो उनके सशक्तिकरण के लिए जरुरी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में बुधवार, 8 मार्च, 2023 को भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और कहा की, उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए इसके बाद भी काम करती रहेगी।

और पढ़े: Misogynists Declare Women’s Day As False Case Day On Twitter. Aaj Hi Ke Din Yeh Sab Yaad Aaya?

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं और भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। साथ में यह भी कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। मोदी जी ने समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाओं का सम्मान भी किया। अपने ट्विटर पर उन महिलाओं का एक वीडियो शेयर करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया की, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हमारी नारी शक्ति का सम्मान। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका को बहुत महत्व देते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने #NariShaktiForNewIndia इस हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की, ‘हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी।’ प्रधानमंत्री ने शेयर किये हुए इस वीडियो में देश की कई ऐसी महिलाओं के बारे में कहा गया है, जिन्होंने समाज को अपने बेहतरीन काम से प्रेरणा दी है।

और पढ़े: Spain To Introduce Gender Parity Law To Make 40% Women Participation Mandatory In Business, Politics

हर साल ८ मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। हर साल की तरह यह साल भी महिलाओं के लिए खास होगा ऐसे लगता है। आप सभी को महिला दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

तेलंगाना में महिलाओं को मिला तोहफा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!