Just in Stories

क्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कठिन होता है वजन घटाना? जानिए क्या है सच!

February 01, 2023 | by Tejal Limaje

वजन कम करना कई लोगों को एक मुश्किल चुनौती लगती है। अगर आपको ऐसे लगता है की, सिर्फ व्यायाम करने से वजन कम हो सकता है, तो जरा रुकिए। कई बार देखा जा सकता है की, महिलाओं को वजन कम करने के इस सफर में पुरुषों से अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्या आपको भी इस बात का अनुभव आया है? तो चलिए आज हम आपको बताते है की इसके पीछे क्या कारन हो सकते है।

देखा जाये तो महिला और पुरुष की शारीरिक रचनाये एकदूसरे से काफी अलग होती है। पुरुष की तुलना में महिलाओं में मांसपेशियां और फैट्स अधिक होते है। इसीलिए महिलाओं को वजन कम करने में पुरुषों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। चलिए जानते है इसके कारन!

1. शारीरिक रचना

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक फैट्स होते है। शारीरिक रचना के बारे में बात करे तो महिलाओं में मांसपेशियां होती है, जिस वजह से महिलाओं के थाइज और हिप्स में काफी फैट्स और मांसपेशियां जमा होने का खतरा होता है। इसीलिए महिलाओं का वजन पुरुषों से अधिक वजन बढ़ सकता है। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक लीन मास होता है और महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक फैट मास होता है।

2. हार्मोनल असंतुलन या मेनोपॉज

हार्मोनल असंतुलन के कारन महिलाओं के शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव होते है। महिलाओं में मांसपेशियों को बनाए रखने, शरीर की चर्बी कम करने और तनाव और भूख से निपटने की क्षमता को बैलेंस करने जैसे कई शारीरिक कार्यों के लिए हॉर्मोन्स जिम्मेदार होते हैं। अगर आपको हार्मोनल असंतुलन हो रहा है, तो वजन कम करना और भी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही मेनोपॉज महिलाओं में शारीरिक बदलाव लाता है, जिसमे वजन बढ़ना एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

और पढ़े: 108 सूर्यनमस्कार करने से आलिया भट्ट के चेहरे पर आया ग्लो, न्यू मॉम्स को भी मिल सकते है यह फायदे!

3. इमोशनल इटर्स

पुरुष और महिला की शारीरिक रचना जिस तरह से अलग होती है, उसी तरह से विचार करने की क्षमता भी अलग होती है। अधिकतर महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक भावनिक होती है। भावनाओं में महिलाएं अपने खाने पर कई बार कंट्रोल नहीं रख पाती। इसके अलावा बदलते हॉर्मोन्स की वजह से महिलाओं में मीठा खाने की चाह पुरुषों से अधिक होती है। इसीलिए पीडियड्स के वक़्त मूड स्विंग्स की वजह से महिलाये अधिक मीठा खाती है। इस वजह से वजन कम करने में उन्हें पुरुषों से अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

4. गलत एक्सरसाइज

वजन घटाने के लिए पुरुष जिम और एक्सरसाइज का ही सहारा लेते है। कई बार महिलाये भी यही सोच कर जिम लगाती है और जल्दी वजन कम करने के चक्कर में अधिक और गलत एक्सरसाइज कर बैठती है। सच बात तो यह है की पुरुषों के शरीर में लीन मास होने की वजह से जिम करने के बाद वह अधिक कैलोरीज बर्न करते है। लेकिन बिना जानकारी लिए कई महिलाये पुरुषों के जैसी एक्सरसाइज करना शुरू कर देती है, जिससे थकान और खरब मानसिक स्वास्थ्य के अलावा उन्हें कुछ हासिल नहीं होता।

और पढ़े: क्या आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे है? सावधान! हो सकते है यह परिणाम!

तो महिलाओं, आप जान ही गयी होंगी की वजन कम करने की इस रेस में आपको पुरुषों से अधिक मेहनत करने की जरुरत पड़ सकती है। लेकिन सही डाइट और एक्सरसाइज से आप अपने वजन को काबू में रख कर एक हेल्दी जीवन जी सकती है।

मसाबा गुप्ता, सोनम कपूर जूझ रही थी PCOS से, डाइट में बंद कर दिया चीनी का सेवन!

Tejal Limaje

Know more

You may like

Join The #HauteSquad!

Sign up for our daily email and get the best delivered straight to your inbox. We pinky promise to make it awesome!



Mark Zuckerberg, Priscilla Chan Welcome 3rd Daughter, See Their Sweet Family Pics! Esha Gupta’s Smoking Hot Black Dresses Are Worth Your Attention गुनीत मोंगा से लेकर गौरी शिंदे तक, इन 6 पावर पैक्ड महिला निर्देशकों को लोग करते है बेहद पसंद! Nikhat Zareen, Nitu Ghanghas, Lovlina Borhohai In Women’s World Boxing Championship Finals, Silver Assured Step Into The Disco Era With Malaika Arora’s Shimmering Black And Silver Look! Everything About Radha Vembu, 2nd Richest Self-Made Businesswoman ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बेचती थी चीज, अब जीता है ऑस्कर; जाने कहानी! All The Deets About Anushka Sharma And Virat Kohli’s Glamourous Look From Indian Sports Honours How To Get Plump Skin Like Alia Bhatt In 6 Steps! भोजपुरी बाला रानी चटर्जी ट्रेडिशनल अंदाज में आई नजर, शेयर की ये तस्वीरें!