Just in Stories

क्या आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे है? सावधान! हो सकते है यह परिणाम!

January 30, 2023 | by Tejal Limaje

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अपने शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखना मुश्किल हो गया है। इसीलिए रोज एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है। कई लोगो ने स्वस्थ रहने के लिए अपने रोज के रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है ओवर एक्सरसाइज करना भी आपके शरीर के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है? अगर नहीं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़े। आज हम आपको ओवर एक्सरसाइज करने के नुकसान बताने वाले है।

१) थकान का बढ़ना

आप दिन में रोज आधे से एक घंटे तक एक्सरसाइज कर सकते है। रोज 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। कई स्वास्थ्य फायदों के साथ ही वजन कम करने और फिट रहने में एक्सरसाइज मदद करती है। लेकिन ओवर एक्सरसाइज करने से शरीर में थकावट बढ़ जाती है। थकान बढ़ने के कारन किसी भी काम में मन नहीं लगता और आपका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। आप इस वजह से शारीरिक और मानसिक थकावट भी महसूस कर सकते है।

और पढ़े: 108 सूर्यनमस्कार करने से आलिया भट्ट के चेहरे पर आया ग्लो, न्यू मॉम्स को भी मिल सकते है यह फायदे!

2) नींद पूरी न होना

ओवर एक्सरसाइज करने से जैसे शरीर में थकावट बढ़ जाती है, उसी तरह से नींद पर भी ओवर एक्सरसाइज का परिणाम होता है। थकान के वजह से शरीर में कुछ भी करने की हिम्मत नहीं बचती। और थकावट से कई बार नींद न आने की समस्या भी पैदा होती है। थकान और नींद पूरी न होने के वजह से शरीर पूरी तरह से कमजोर होने लगता है।

3) खराब मानसिक स्वास्थ्य

अगर आप दिन में 1 घंटे से ज्यादा और हफ्ते में 8 घंटों से ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे है, तो आप चिंता, डिप्रेशन और खराब मानसिक स्वास्थ्य के शिकार हो सकते हैं। ज्यादा एक्सरसाइज करने से इंसान का चिड़चिड़ापन, गुस्सा बढ़ जाता है।

और पढ़े: Listen Up, Alia Bhatt’s Advice For New Moms On Postpartum Weight Loss Is Unmissable!

4) हार्ट से जुडी समस्याएं

क्या आपको पता है, ओवर एक्सरसाइज करने से अपने दिल पर प्रेशर आ सकता है। और यही कारन है की हार्ट अटैक की समस्याएं इससे बढ़ जाती है। कई बार हम ऐसी खबरे पढ़ते है की, जिम में एक्सरसाइज करते वक़्त हार्ट अटैक से मौत हुई। यही कारन है की अगर आप ओवर एक्सरसाइज करते है तो दिल और शरीर के इतर अंगों पर दबाव बन जाता है जो हार्ट अटैक की समस्या का मुख्य कारन बनता है।

किसी भी चीज का अधिक करना हमेशा नुकसानदायक ही साबित होता है। फिर वह एक्सरसाइज ही क्यों ना हो। तो यह बात हमेशा याद रखे और हेल्दी फिट रहे।

पीरियड्स के दौरान होता है तेज दर्द, तो जान लें इन 5 योगासन के बारे में!

Tejal Limaje

Know more

You may like

Join The #HauteSquad!

Sign up for our daily email and get the best delivered straight to your inbox. We pinky promise to make it awesome!



Mark Zuckerberg, Priscilla Chan Welcome 3rd Daughter, See Their Sweet Family Pics! Esha Gupta’s Smoking Hot Black Dresses Are Worth Your Attention गुनीत मोंगा से लेकर गौरी शिंदे तक, इन 6 पावर पैक्ड महिला निर्देशकों को लोग करते है बेहद पसंद! Nikhat Zareen, Nitu Ghanghas, Lovlina Borhohai In Women’s World Boxing Championship Finals, Silver Assured Step Into The Disco Era With Malaika Arora’s Shimmering Black And Silver Look! Everything About Radha Vembu, 2nd Richest Self-Made Businesswoman ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बेचती थी चीज, अब जीता है ऑस्कर; जाने कहानी! All The Deets About Anushka Sharma And Virat Kohli’s Glamourous Look From Indian Sports Honours How To Get Plump Skin Like Alia Bhatt In 6 Steps! भोजपुरी बाला रानी चटर्जी ट्रेडिशनल अंदाज में आई नजर, शेयर की ये तस्वीरें!