मसाबा गुप्ता, सोनम कपूर जूझ रही थी PCOS से, डाइट में बंद कर दिया चीनी का सेवन!

नो शुगर डाइट प्लान!
मसाबा गुप्ता, सोनम कपूर जूझ रही थी PCOS से, डाइट में बंद कर दिया चीनी का सेवन!

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम मतलब PCOS यह समस्या महिलाओं में दिखाई देना अब काफी सामान्य बात हो चुकी है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना सामान्य बात नहीं है। इससे महिलाओं के शरीर पर कई तरह के घातक परिणाम होते है, जिससे PCOS की समस्या बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है इस PCOS में चीनी का सेवन भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है?

PCOS या PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज) एक ऐसी समस्या है जो आजकल कई महिलाओं, लड़कियों में दिखाई देती है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी के PCOS या PCOD एक ऐसी सामान्य स्थिति है जो महिलाओं के अंडाशय (ओवरीज) के काम करने के तरीके को बुरे तरीके से प्रभावित करती है और इस समस्या से महिलाओं के शरीर और सेहत पर असर होता है।

PCOS या PCOD की समस्या में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, वजन का बढ़ना, चेहरे पर अनचाही जगहों पर बाल आना, पीरियड्स के दौरान कम या अधिक खून जाना, बदन दर्द, थकान जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस समस्या से महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है। इसके साथ ही PCOS या PCOD से पीड़ित महिलाओं में अक्सर हाय ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट और कैंसर जैसी समस्याएं होने की शक्यता अधिक होती है। इसीलिए ऐसी महिलाओं को अपने डाइट पर अच्छे से ध्यान देना जरुरी होता है।

और पढ़े: Living With PCOS Is Harder Than It Seems, Here Are 10 Things Women With PCOS Deal With Everyday

मुझे ऐसे लगता है की आज के दिन 10 में से कम से कम 2 महिलाएं इस PCOS या PCOD की समस्या से जूझ रही है। मैं आपको बता दू की, सिर्फ सामान्य महिलाएं ही नहीं बल्कि सोनम कपूर, करीना कपूर खान, सारा अली खान, श्रुति हासन जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी इस भयानक समस्या से ग्रस्त रही है। लेकिन इस बात की ख़ुशी है की PCOS/ PCOD के बारे में आज लोग खुल के बात कर रहे है। अगर आप PCOS या PCOD की समस्या से जूझ रहे है तो आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। एक अच्छा डाइट प्लान आपको इस समस्या से रहत दिला सकता है।

मसाबा गुप्ता कर रही यह डाइट फॉलो

इस समस्या में डॉक्टर्स और डाइटीशियन हमेशा आपको चीनी की मात्रा कम करने की सलाह देंगे। अगर आप जानते नहीं तो आपको बता देती हूँ की, हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उसके PCOD की समस्या के बारे में बात की थी। मसाबा ने अपने डाइट प्लान के बारे में बता था की, वह अब सिर्फ घर में बना हुआ हेल्दी खाना ही खाती है और इसके साथ ही वह ‘नो शुगर डाइट’ प्लान भी फॉलो कर रही है। इस डाइट से उसे काफी फायदा भी हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

सोनम कपूर भी जूझ रही थी इस समस्या से

PCOS की समस्या से जूझने वाली अभिनेत्रियों में सबसे पहला नाम सोनम कपूर का आता है। जैसे की हम देख सकते है, बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनम का वजन काफी बढ़ा हुआ था। जब वह 14 साल की थी तब उसे PCOS की समस्या हुई थी। अपने प्रेग्नेंसी के दौरान अभिनेत्री ने उस वक़्त PCOS होने के बारे में बताया था और साथ ही यह भी कहा था की इस समस्या से उसे मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा था। रोज व्यायाम, योगा अपनाने के बाद सोनम ठीक महसूस करने लगी। साथ ही सोनम ने उस वक़्त चीनी का सेवन पूर्णतः बंद कर दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

और पढ़े: From Kareena Kapoor Khan To Masaba Gupta, 5 Bollywood Actresses That Spoke Up About Their PCOS Journeys

तो यही वह बात है जिसे बंद करने पर आप PCOS या PCOD की समस्या से राहत पा सकती है। योग्य व्यायाम, योगा और डॉक्टर की सलाह से योग्य परिणामकारक डाइट प्लान बना कर आप खुद को स्वस्थ रख सकती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यही है की चीनी की मात्रा को बेशक कम करना होगा।

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!