World No Tobacco Day: Pregnancy के दौरान धूम्रपान करने से हो सकता है ये खतरा!

प्रेगनेंसी में हो सकती है परेशानियां।
World No Tobacco Day: Pregnancy के दौरान धूम्रपान करने से हो सकता है ये खतरा!

आज यानी 31 मई को पूरी दुनिया में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day)’ मनाया जाता है। हम सभी को तंबाकू से होने वाली बीमारियां और परेशानियों के बारे में पूरा ज्ञान है। फिर भी कई लोग आज के दिन भी धूम्रपान (स्मोकिंग) या तंबाकू का सेवन करते है। तंबाकू से होने वाल कैंसर से हम सभी ज्ञात है। अगर आप प्रेगनेंट है तो तंबाकू या धूम्रपान यानी स्मोकिंग से दूर रहना ही बेहतर साबित होता है। कई महिलाओं को स्मोकिंग की आदत होती है। ऐसी महिलाएं जब गर्भवती हो जाती है, तब उनके लिए धूम्रपान करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जो महिलाएं खुद से धूम्रपान नहीं करती, लेकिन ऐसे लोगों की संगत में रहती है जो स्मोकर है, तभी भी प्रेगनेंसी में खतरा हो सकता है। चलिए जानते है प्रेगनेंसी के दौरान धूम्रपान के जोखिम!

no-tobacco-day-health-risks-women-smoking-cigarette-pregnancy-birth-defects-heart-disease

गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से आप और आपके पेट में पलने वाले बच्चे दोनों को खतरा होता है। सिगरेट में निकोटीन, कार्बन मोनोऑक्साइड और टार सहित खतरनाक रसायन होते हैं। धूम्रपान गर्भावस्था की जटिलताओं के जोखिम को काफी बढ़ा देता है, जिनमें से कुछ मां या बच्चे के लिए घातक हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से आपको और आपके अजन्मे बच्चे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

बच्चे का कम वजन

धूम्रपान के कारण प्रेगनेंसी में जटिलताएं आ सकती है। धूम्रपान से जन्म के समय बच्चे का वजन कम हो सकता है। इसका मतलब सिर्फ वजन में कम रहने वाला बच्चा ही नहीं है। ऐसे कम वजन वाले बच्चे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं और अक्षमताओं को भी जन्म दे सकती है।

no-tobacco-day-health-risks-women-smoking-cigarette-pregnancy-birth-defects-heart-disease

और पढ़े: प्रेगनेंसी में होने वाली गैस की समस्या के लिए बेहद कारगर हैं ये 4 घरेलू नुस्खे!

बच्चे का अपरिपक्व जन्म

गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना महिलाओं के साथ ही उनके अजन्मे बच्चे के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बच्चे का समय से पहले जन्म हो सकता है। जब बच्चा समय से पहले जल्दी पैदा होता है तब उसमे कई जटिलताएं बन जाती है।

जन्म दोष

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना महंगा पड़ सकता है। धूम्रपान करने से आपके बच्चे के जन्म दोषों के साथ पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सबसे ज्यादा जन्मजात हृदय दोष और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

no-tobacco-day-health-risks-women-smoking-cigarette-pregnancy-birth-defects-heart-disease

अस्थानिक गर्भावस्था

एक अभ्यास के नुसार सिगरेट में पाए जाने वाले निकोटीन से फैलोपियन ट्यूब में संकुचन पैदा हो सकती है। इससे स्पर्म्स रुक जाते है, और इसका सीधा असर गर्भावस्था पर पड़ सकता है। इससे गर्भधारणा में जटिलताएं पैदा हो सकती है।

और पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान चाहिए इशिता दत्ता जैसी ग्लोइंग त्वचा? तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स!

इसके साथ ही धूम्रपान करने से मां और पेट में पलने वाले बच्चे पर बुरा असर हो कर इससे कैंसर जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंट महिला खुद से धूम्रपान नहीं भी करती हो, लेकिन ऐसे किसी इंसान के साथ रहती हो जो स्मोकर है, ऐसे वक़्त भी महिला और बच्चे को खतरा हो सकता है। इन्हे ‘पैसिव स्मोकर’ कहा जाता है। अगर आप प्रेगनेंट है या बच्चे के बारे में सोच रहे है, तो अपने और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान करना छोड़ दे।

प्रेगनेंसी में गर्मी से कैसे निपटे? इन 5 तरीकों से महिलाओं को मिल सकती है राहत!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!