प्रेगनेंसी में गर्मी से कैसे निपटे? इन 5 तरीकों से महिलाओं को मिल सकती है राहत!

प्रेगनेंसी में खुद को रखें ठंडा ठंडा कूल!
प्रेगनेंसी में गर्मी से कैसे निपटे? इन 5 तरीकों से महिलाओं को मिल सकती है राहत!

गर्मीं बढ़ती जा रही है और इससे राहत पान के लिए हम सभी जो बन सके वह कर रहे है। गर्मियों के दिनों में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक और साथ ही पंछी-जानवर भी परेशान हो जाते है। अगर फिर बात गर्मी में होने वाले हालत की हो, तो गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी प्रेगनेंट महिलाओं को होती है। ऐसी चुभती जलती गर्मी के दौरान खुद का और पेट में पलने वाले बच्चे का दोनों का ख्याल प्रेगनेंट महिला को रखना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गर्मी से जूझना एक चुनौती साबित हो सकती है। अगर आप भी इस चुनौती का सामना अभी कर रही है तो हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने वाले है, जिसका इस्तेमाल कर आप गर्भावस्था के दौरान गर्मियों के दिनों में भी खुद को ठंडा रख सकती है।

1. खुद को रखें हाइड्रेट

गर्मियों में अधिकतर सभी को भरपूर पानी और द्रव पदार्थ का सेवन करना चाहिए। खास कर अगर आप प्रेगनेंट हो, तब तो आपको दिन में भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए और बच्चे का भी गर्मी से बचाव करने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए।

2. ज्यूसेस

पानी के साथ ही प्रेगनेंट महिलाओं को गर्मियों में खुद के बचाव के लिए फलों के ज्यूसेस पीना चाहिए। गर्मी को दूर भगाने के लिए महिलाओं के लिए फलों के ज्यूसेस काफी अच्छा पर्याय साबित हो सकता है। लेकिन इसमें भी गर्भावस्था में ऐसे फलों का ज्यूस ही पिए जो आपको डॉक्टर्स ने बताया हो। नींबू पानी, कलिंगड़ का ज्यूस, संतरे का ज्यूस पी कर खुदको हाइड्रेट रखना आसान हो सकता है।

और पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान इन फलों का करें सेवन और इन फलों से बनाए दूरी!

3. आरामदायक कपड़े

गर्मियों के दिनों में प्रेगनेंट औरतों को काफी तकलीफ सहनी पड़ती है। इसीलिए इस दौरान प्रेगनेंट महिला ने आरामदायक कपड़ो का परिधान करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान गर्मी से महिलाओं को बेचैनी सी होने लगती है। गर्मी और महिलाओं का बदलता शरीर उनमे चिड़चिड़ापन निर्माण करता है। इसीलिए आपको इस दौरान आरामदायक, ढीले और सूती कपडे पहनने की सलाह देते हैं।

4. स्विमिंग

अगर आपको स्विमिंग आती है तो गर्मियों के दिनों में गर्मी से राहत पाने के लिए आप स्विमिंग भी कर सकती है। आप प्रेगनेंट है तो भी कोई बात नहीं। इसमें कुछ डरने की बात नहीं है। अगर आपको स्विमिंग आती है तो आप इससे रिलैक्स फील करोगे। आपके साथ आप अपने पार्टनर को भी स्विमिंग पर चलने के लिए कह सकती है। आपके बेबी को भी यह ठंडी राहत पसंद आएगी।

और पढ़े: स्वस्थ नॉर्मल डिलीवरी चाहिए? तो प्रेगनेंट महिलाएं अपनाए यह 5 टिप्स!

5. धूप से रहें दूर

साधारणतः सुबह की धूप लेना शरीर के लिए जरुरी होता है। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हो तो धुप सेंकने के लिए आप कुछ दिनों का ब्रेक ले लीजिए। गर्मियों के दिनों में धूप काफी तेज होती है, जिससे सामान्य इंसान को ही चक्कर आना, बीपी लो होना, मतली जैसी समस्याएं होती है। अगर आप प्रेगनेंट हो तो यह समस्याएं और भी बुरी तरह से परिणाम कर सकती है। इसलिए हो सके तो तेज धुप में बाहर ना जाए। हो सके तो छाव में घूमे, टोपी पहने या छाता ले।

तो महिलाओं, अगर आप प्रेगनेंट है या आपके पहचान में कोई ऐसी महिला है जो जल्द ही मां बनने वाली है, उसे यह सुझाव जरूर दे। क्यों की गर्मी से हम सभी परेशान है, लेकिन हम प्रेगनेंट महिलाओं की परेशानियों का अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यह सलाह उनके जरूर काम आएगी।

Post Delivery Care: डिलीवरी के बाद नई मां का ऐसे रखें ख्याल, इन 4 टिप्स को करें फॉलो!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!