प्रेगनेंसी में होने वाली गैस की समस्या के लिए बेहद कारगर हैं ये 4 घरेलू नुस्खे!

प्रेगनेंसी में मिले गैस से राहत!
प्रेगनेंसी में होने वाली गैस की समस्या के लिए बेहद कारगर हैं ये 4 घरेलू नुस्खे!

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को न सिर्फ हार्मोनल बदलाव की वजह से परेशानी होती है, बल्कि गैस की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, प्रेगनेंट होने के तीन महीने बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पेट में पल रहे बेबी के विकास के लिए गर्भाशय (यूट्राइन लाइनिंग) की परत मोटी होती है। जिसकी वजह से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर में पानी और गैस अधिक बनने लगती है, जिससे पेट में दर्द और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम जिक्र करेंगे कि किन घरेलू तरीकों को आजमाकर प्रेगनेंट महिलाओं की गैस बनने की समस्या दूर हो जाएगी।


आजमाएं ये तरीका नहीं, होगी गैस की दिक्कत

1. खुद को रखें हाइड्रेट

प्रेग्नेंसी के दौरान गैस की समस्या को कम करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे साथ ही गैस की दिक्कत भी कम होगी। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं। अधिक पानी पीने के साथ, आप अपने आहार में कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक जैसे अंगूर, संतरा, अनार और अनानास का ज्यूस भी पी सकती हैं।

और पढ़े: स्वस्थ नॉर्मल डिलीवरी चाहिए? तो प्रेगनेंट महिलाएं अपनाए यह 5 टिप्स!

2. फाइबर युक्त आहार लें

प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को ही शामिल करना चाहिए। आप रोजाना फल या सब्जियां खा सकती हैं, जैसे कि केला, सब्जियां, अंजीर और फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज। यह आहार आपके खाने को पचाने का काम करता है साथ ही गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। रोजाना आप अपनी डाइट में करीब 25-30 ग्राम फाइबर डाइट शामिल कर सकती हैं।

3. कुछ ड्रिंक्स को करें अवॉयड

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हेल्दी खाना और ज्यादा पानी पीना बहुत जरूरी होता है। इन दिनों में खाने और पीने का खास ख्याल रखा जाना भी बेहद जरूरी है। लेकिन ऐसे में प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए, जो गैस की समस्या से बचने में आपकी मदद करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कार्बोनेटेड एनर्जी ड्रिंक, कोला और बाकी सोडा ड्रिंक पीने से बचें।

4. मेथी के दाने हैं कारगर

प्रेग्नेंसी के दौरान गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगी और आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसके पानी को छानकर पी लें। मेथी दाने का पानी पीने से आपको जल्द ही फायदा नजर आएगा।

5. एक्सरसाइज जरूर करें

अक्सर देखा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं वर्कआउट या एक्सरसाइज कम कर देती हैं। लेकिन अगर आप इस दौरान गैस की समस्या से परेशान हैं तो अपने फिटनेस रूटीन में वर्कआउट या एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। सुबह जल्दी उठते ही कम से कम 20 से 30 मिनट तक वर्कआउट या एक्सरसाइज करें। इससे आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी ही साथ ही पाचन भी अच्छा रहेगा और आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी।

और पढ़े: प्रेगनेंसी में गर्मी से कैसे निपटे? इन 5 तरीकों से महिलाओं को मिल सकती है राहत!

गौरतलब है कि, आज के समय में सही खानपान के अभाव में कई बार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इस दौरान गैस की समस्या से परेशान हैं तो हमारे बताए इन तरीकों को जरूर आजमाएं। उम्मीद है ये टिप्स आपके काम आएंगे।

प्रेगनेंसी के इन 5 संकेतों को ना करें नजरअंदाज, मां और बच्चें को हो सकती हैं दिक्कतें!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!