Site icon Hauterrfly

कब्ज के लिए कैसे फायदेमंद है कैस्टर ऑयल? जाने इसकी मात्रा!

caster oil

कैस्टर ऑयल (castor oil) मतलब अरण्डी तेल का इस्तेमाल सदियों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझनेके लिए किया जाता है। यह तेल पुराने कब्ज, ऑस्टियोआर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम और गर्भवती महिलाओं में श्रम को उत्तेजित करने के लिए दवा के रूप में करते हैं। कैस्टर ऑयल को आमतौर पर कब्ज से राहत पाने के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस ऑयल के इस्तेमाल के बारे में अच्छी बुरी दोंनो बातें दिखाई देती है। इसका सेवन करना सुरक्षित है या नहीं इसके बारे में कई बातें है। चलिए देखते है सच क्या है।

एक रिसर्च से पता चला है, अरण्डी का तेल कब्ज से राहत दिलाने में काफी प्रभावी होता है और 6 घटों भीतर ही अपना असर दिखाता है। लेकिन यह तेल सभी के लिए सही साबित हो ये जरूरी नहीं है। खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए इस तेल को इस्तेमाल करना कई बार सही नहीं होता है। डॉक्टर्स से कंसल्ट करने के बाद ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। कब्ज दूर करने के लिए अरण्डी के तेल का उपयोग कैसे करें, यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

और पढ़े: Struggling With Cracked Feet During Sardi Ka Mausam? Try These Tips To Keep Your Feet Moistured And Healthy During Winters

कब्ज के लिए कैस्टर ऑयल

कब्ज को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का रोजाना सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। कैस्टर ऑयल औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है। कैस्टर ऑयल मतलब अरण्डी का तेल कब्ज की प्रॉब्लम को दूर करने में काफी मदद करता है। वहीं यह तेल रिसिनस कम्यूनिस (Ricinus communis) प्लांट के बीजों से तैयार किया जाता है और रिसर्च के मुताबिक इस तेल में एंटीइंफ्लामेंट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। अरण्डी का तेल एक उत्तेजक रेचक माना जाता है। साथ ही ये आंतों की सर्जरी से पहले आंतों को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ये आतों को चिकना बनाने का काम करता है जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

इसके अलावा यदि आप रोजाना रात में सोने से पहले 2 चम्मच अरण्डी के तेल को गुनगुने दूध में मिलाकर पीते हैं, तो आपका पेट सुबह बिल्कुल साफ हो जाएगा और कब्ज से राहत मिलेगी। साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आपको करना बस ये है कि इस तेल को रोजाना अपने जोड़ों में लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें।

और पढ़े – 6 Uncommon Symptoms Of Anxiety That You Didn’t Know About. 

इसमें कोई शक नहीं है की, कैस्टर ऑयल के बहुत से फायदे होते हैं, लेकिन इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। अधिक मात्रा में कैस्टर ऑयल लेने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती है। तो इन सब समस्याओं से दूर रहने के लिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस्तेमाल करें।

Feeling Stuffed? 5 Effective Ways To Get Rid Of Bloating

Exit mobile version