बेहद खास है श्लोका और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे का केक, देखे शानदार तस्वीरें!

दिखने में भी है बेहद लाजवाब!
बेहद खास है श्लोका और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे का केक, देखे शानदार तस्वीरें!

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर कोई त्योहार हो या कोई फैमिली फंक्शन, इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हाल ही में 10 दिसंबर 2022 को अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य व आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी दो साल के हो गए है। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी अंबानी परिवार ने 2 जनवरी 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की थी। ये बर्थडे पार्टी ‘विंटर वंडरलैंड’ थीम पर रखी गई थी। वहीं पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर लाये गए बर्थडे केक की तस्वीर सामने आई है जो बहुत खूबसूरत लग रहा है।

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी दो साल के हो गए हैं। पृथ्वी के बर्थडे केक की तस्वीर आकाश मुकेश अंबानी के फैन पेज ने शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह केक मशहूर ब्रांड Moschino के टेडी के साथ नजर आ रहा है। व्हाइट कलर के इस 4 टीयर केक में यह Moschino टेडी बेहद प्यारा लग रहा है। इस केक में इस मिक्स पेस्टल बॉल्स, गिफ्ट्स, दूध की बोतलें और भी कई चीजों से सजाया गया है। केक के टॉप की बात करें तो इसके ऊपर लगे बैग से मोशिनो टेडी बियर क्यूट से बाहर झांकता नजर आ रहा है। पृथ्वी आकाश अंबानी का ये बर्थडे केक वाकई खूबसूरत है और इसकी थीम भी।

और पढ़े: Shloka Ambani’s Fabulous Maternity Fashion Is Pure Gold 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

आपको बता दें, पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्मदिन 10 दिसंबर 2022 को था, लेकिन किसी कारण अंबानी परिवार अपने सबसे छोटे सदस्य का जन्मदिन नहीं मना पाया। हालांकि, बाद में 2 जनवरी 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी का आयोजन ‘विंटर वंडरलैंड’ थीम पर किया गया था। इसके एंट्री गेट को कई गुब्बारों और अन्य चीजों से सजाया गया था। इस दौरान आकाश अंबानी लाइट ब्लू कलर की शर्ट, डेनिम जींस और नेवी-ब्लू स्नीकर्स पहने नजर आए, वहीं श्लोका व्हाइट और पर्पल कलर की शार्ट ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहने नजर आईं। जबकि बर्थडे बॉय पृथ्वी चेक्स शर्ट के साथ नीले रंग की पैंट पहने दिखाई दिए। श्लोका अंबानी अपने इस खूबसूरत लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं श्लोका, आकाश और उनका बेटा पृथ्वी कैमरे के सामने एक साथ मुस्कुराते और पोज देते नजर आते हैं।

और पढ़े: NMACC ओपनिंग के दौरान खूबसूरत लुक में नजर आईं श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट, देखे तस्वीरें! 

आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। इस जोड़े ने 10 दिसंबर, 2020 को अपने पहले बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया। जल्द ही अंबानी परिवार में और एक नए नन्हें मेहमान का स्वागत होने वाला है। श्लोका मेहता इन दिनों प्रेगनेंट हैं और जल्द ही वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में अपने पहले बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद जल्द ही श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी अपने नए मेहमान के आने का जश्न खुशी और पूरा अंबानी परिवार भी नए जश्न की तैयारी करेगा।

Image Courtesy: Twitter/Instagram

Ambani’s Video Pressurising Bahu Shloka Mehta To Get Pregnant Is Not Cool And We Are Not Impressed

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!