वजाइनल हाइजीन के बारे में इन 6 बातों का रखें ख्याल, नहीं होगी कोई समस्या!

वजाइना का रखें ध्यान!
वजाइनल हाइजीन के बारे में इन 6 बातों का रखें ख्याल, नहीं होगी कोई समस्या!

महिलाओं को अपने शरीर की अन्य समस्याओं के साथ-साथ वजाइनल हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार वजाइना से जुड़ी आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। वजाइना से जुडी समस्यों के कारण कई बार महिलाओं को दिमाकी चिंता और दर्द का भी शिकार होना पड़ता है। अनहेल्दी पर्सनल हाइजीन के वजह से कई बार फंगल इन्फेक्शन और यूटीआई जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। वहीं हर महीने होने वाले पीरियड्स की तरह आज भी महिलाएं इस समस्या के बारे में बात करने से बचती हैं। जिससे महिलाओं को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि वजाइनल हाइजीन दौरान आपको क्या नहीं करना चाहिए।

1. न लें खराब अंडरवियर

वजाइनल हाइजीन के दौरान खराब अंडरवियर का चयन भूलकर भी न करें। जब भी अंडरवियर ख़रीदे तो ध्यान रखें इसकी फिटिंग थोड़ी ढीली हो साथ ही इसका फेब्रिक मुलायम होना चाहिए। इससे आपकी त्वचा सही रहेगी और आप किसी भी इन्फेक्शन से दूर रहेंगी।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 तरीके, जल्द मिलेगी राहत!

2. पीरियड्स के दौरान वजाइनल हाइजीन न करें अवॉयड

पीरियड्स के दौरान अपने वजाइनल हाइजीन को अवॉयड बिलकुल न करें। पीरियड्स के दौरान वजाइना को साफ सफाई की बहुत जरूरत होती हैं, इसलिए इसका खास ख्याल रखें। अगर आपके पास समय हैं तो आप इसे गरम पानी से भी साफ़ कर सकती हैं। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगी।

3. केमिकल युक्त प्रोडक्ट से तौबा

वजाइनल हाइजीन के दौरान केमिकल युक्त प्रोडक्ट से तौबा कर करें। महिलाओं की वजाइना में पीएच (Ph) लेवल और बैक्टीरिया का प्रभाव जल्दी होता हैं। ऐसे में अगर आप वजाइना साफ करने के लिए मार्किट में मौजूद केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज करती हैं, तो तुरंत इसे हटा दें। इससे आपकी वजाइना को नुकसान हो सकता हैं।

4. हॉट स्टीम लेने से बचें

वजाइनल हाइजीन दौरान हॉट स्टीम लेने से बचें। कई महिलाएं अपनी वजाइना को साफ़ करने के लिए हॉट स्टीम लेती हैं। लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी वजाइना के लिए खतरनाक हो सकता हैं। आपके शरीर का सबसे संवेदशील जगह होती हैं वजाइना। हॉट स्टीम से वजाइना की स्किन रूखी हो सकती है और इचिंग भी हो सकती है, ऐसे में हॉट स्टीम न लें।

5. सेक्स के बाद रखें ध्यान

सेक्स के बाद वजाइना को साफ करना बिलकुल न भूलें। वजाइनल हाइजीन के दौरान महिलाओं को सेक्स के बाद इसे जरूर साफ करना चाहिए। एक्सपर्ट्स भी महिलाओं को सेक्स करने के बाद वजाइना को साफ करने की सलाह देते हैं, ऐसा करने से आप सेक्स के बाद किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकती हैं। आप केवल साफ पानी का उपयोग करके अपनी वजाइना को साफ कर सकती हैं।

6. पैड चेंज करना न भूलें

आमतौर पर जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लींडिंग होती है उन्हें वजाइनल हाइजीन का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा ब्लींडिंग के चक्कर में महिलाएं दिनभर एक ही पैड का इस्तेमाल करती हैं। पूरे दिन एक ही पैड का इस्तेमाल करने की वजह से वजाइना में इंफेक्शन का डर रहता है। ऐसे में वजाइनल हाइजीन के दौरान इस बात का ख्याल रखें की आप पीरियड्स के दौरान समय-समय पर पैड बदलती रहें।

और पढ़े: 5 Ways To Treat Vaginismus, A Vaginal Penetrative Disorder That Makes Sex Painful

गौरतलब हैं कि, आज के समय में भी महिलाएं पीरियड्स की तरह ही अपनी वजाइना से जुड़ी समस्याओं के बारें में जिक्र करने बचती हैं। हालांकि महिलाओं के शरीर में उनकी वजाइना सबसे संवेदनशील जगह होती हैं, जिसकी देखभाल करना जरूरी होता हैं। अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत महसूस होती हैं तो अपने डॉक्टर से वजाइना हाइजीन से जुड़ी जानकारी जरूर लें।

Photo Courtesy: Twitter

Foods That Will Help You Maintain Your Vaginal Health

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!