शिल्पा शेट्टी की तरह खुद को फिट रखना है अब बेहद आसान, ट्राई करें यह 4 व्यायाम!

रहे फिट और हेल्दी!
शिल्पा शेट्टी की तरह खुद को फिट रखना है अब बेहद आसान, ट्राई करें यह 4 व्यायाम!

बिजी लाइफस्टाइल के बीच खुद को फिट रखना आज के समय में किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है। ऐसे में लोग अपने खाली समय में फिट रहने के लिए जिम में एक्सरसाइज करते हैं, डाइट में सुधार करते हैं और कुछ लोग रोजाना योग करना भी पसंद करते हैं। क्या आपको शिल्पा शेट्टी की फिटनेस पसंद है? अगर हाँ तो आप जरूर उसके जैसी फिट रहने की कोशिश करती होंगी। 47 साल की उम्र में आज भी शिल्पा खुद को बिलकुल फिट रखती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी अपने फिट रहने का राज शेयर किया करती हैं। आज हम आपके साथ शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज, यानी के उसके 4 पसंदीदा व्यायाम प्रकार जानने वाले है।

आज हम आपको बताएंगे की आप खुद को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी के कौनसे योगासन रोजाना कर सकते हैं।

1. त्रिकोणासन

शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए अंजनेयासन और बद्ध त्रिकोणासन करना पसंद करती हैं। यह क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ यह हिप फ्लेक्सर्स को भी खोलता है। अंजनेयासन और बद्ध त्रिकोणासन से बॉडी लचीली होती हैं। पाचन में सुधार सहित इसके कई फायदे हैं। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए आप रोजाना अंजनेयासन और बद्ध त्रिकोणासन कर सकते हैं।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान होता है तेज दर्द, तो जान लें इन 5 योगासन के बारे में!

2. वृक्षासन

शिल्पा शेट्टी की तरह आप भी अपने दिन की शुरुआत वृक्षासन से कर सकते हैं। वृक्षासन के रोजाना अभ्यास से आपके शरीर को नई चेतना और ऊर्जा मिलने में मदद मिलती है। इससे जोड़, कुल्हें और पैर भी मजबूर होते है। यह आसन आपको स्थिर, लचीला और धैर्यवान बनाता है। वृक्षासन ताजा ऑक्सीजन लेना एक शानदार बोनस है। खुद को मानसिक उलझनों से दूर करना और फिट रहना चाहते हैं तो रोजाना वृक्षासन करें।

3. धनुरासन

दिन की शुरुआत धनुरासन से करें, जिससे टखनों, घुटनों, कूल्हों, कंधों, कोहनियों, रीढ़ की हड्डी और कलाई के जोड़ों को मजबूती मिलती है। धनुरासन शिल्पा शेट्टी के योग लिस्ट में शामिल है। आप भी अपने रोजाना योग में धनुरासन को शामिल कर खुद को फिट रख सकते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या पीठ, बाहों या कंधों में चोट से पीड़ित हैं तो इस आसन को करने से बचना चाहिए। मासिक धर्म की अनियमितता से परेशान महिलाओं के लिए यह आसन काफी फायदेमंद है। ऐसे में आपको रोजाना धनुरासन करना चाहिए।

4. शलभासन, अर्ध शलभासन, धनुरासन और बालासन

फिट बॉडी के लिए रोजाना अपने आसन में शलभासन, अर्ध शलभासन, धनुरासन और बालासन शामिल करें। शिल्पा अक्सर फिट रहने के लिए ये चार आसन करना पसंद करती हैं। शिल्पा शेट्टी की तरह आप भी ये चार आसन एक साथ फॉलो कर सकते हैं। इससे पीठ और रीढ़ की हड्डी, गर्दन और कंधे मजबूत होते हैं। शलभासन, अर्ध शलभासन, धनुरासन और बालासन से आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। रोजाना इन आसनों को फॉलो कर आप खुद को सुपर फिट बना सकते हैं।

और पढ़े: मलाइका अरोड़ा के शानदार फिटनेस का राज है यह 5 योगा आसन, आप भी करे ट्राई!

शिल्पा शेट्टी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने चाहने वालों और फैन्स के लिए योगासन से जुड़ी जानकारी आए दिन शेयर करती हैं। ऐसे में आप जितना हो सके शिल्पा शेट्टी द्वारा बताए गए इन आसनों को अपने डेली रूटीन में फॉलो करें। आशा है हमारे द्वारा बताए गए आसन आपके लिए उपयोगी होंगे।

मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए महिलाओं को करने चाहिए यह 6 व्यायाम, मिलेंगे फायदे!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!