Christmas 2022: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से पहले जान लें सही दिशा!

मिलेगी दोगुनी खुशियां!
Christmas 2022: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से पहले जान लें सही दिशा!

क्रिसमस एक ऐसा हैपनिंग फेस्टिवल है जो पुरे विश्व के साथ ही भारत में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं, लेकिन क्रिसमस पर सबसे अधिक महत्त्व क्रिसमस ट्री का होता है। यह दिन 25 दिसंबर को ईसा मसीह यानी यीशु परमेश्वर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ईसाई यानी ख्रिश्चन लोग क्रिसमस मानते है, लेकिन अब किसी भी धर्म के लोग यह खास त्यौहार मानाने लगे है। अगर आप भी यह क्रिसमस ट्री घर में लगाने के बारे में सोच रहे है तो इसे लगाने की सही दिशा कौनसी है यह भी जान ले।

क्रिसमस के दिन सभी घरों में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। लेकिन क्रिसमस ट्री का संबंध केवल साज-सज्जा से ही नहीं है, बल्कि इसका संबंध घर की सकारात्मकता से भी है। इसलिए क्रिसमस के मौके पर इसे लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने की सही दिशा कौनसी है यह भी जानना जरुरी होता है। इसलिए आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार इस क्रिसमस ट्री का महत्व और इसे घर में लगाने से जुड़े नियमों के बारे में जानेंगे।

और पढ़े – 5 Cosy Christmas Reads To Get You In The Festive Mood. 

जान लें क्रिसमस ट्री के लिए वास्तु नियम

1. क्रिसमस ट्री लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, क्रिसमस ट्री को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। अगर किसी भी वजह से इस दिशा में ट्री रखना संभव ना हो तो आप उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं। क्रिसमस ट्री के लिए इन दिशाओं को शुभ माना जाता है।

3. वैसे कई लोग क्रिसमस ट्री पर लाइट्स भी लगाते हैं, तो वास्तु के मुताबिक क्रिसमस ट्री पर लाल, नीली और पीले रंग की लाइट्स लगाने चाहिए। इसके अलावा ट्री के आसपास खुशबूदार कैंडल्स भी लगा सकते हैं। इससे परिवार के लोगों में प्यार बढ़ता है, घर में शांतता और  बरकत बनी रहती है।

4. क्रिसमस ट्री को कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने, गंदी जगह, किसी खंभे आदि के पास नहीं लगाना चाहिए।

5. क्रिसमस ट्री पर लगाए जाने वाले सितारे यानी स्टार जीवन में उत्साह और उमंग बनाए रखते हैं और वहीं इस पर लगे खिलौने आदि घर में खुशहाली और उन्नति लाते हैं। त्यौहार के बाद इन खिलौनों को बच्चों में बाट दें। 

और पढ़े – 5 Christmas Songs To Get You In The Holiday Spirit. 

क्रिसमस ट्री क्यों लगाना चाहिए? 

25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री लगाना एक महत्वपूर्ण बात होती है। इस दिन के लिए यह खास चीज होती है। इस बात की शुरूआत उत्तरी यूरोप से की गई थी। इसके बाद 16वीं सदी के आते-आते यूरोप के आसपास जर्मनी में भी यह ट्रेंड शुरू हो गया। तब से इस पौधे को क्रिसमस पर सजावट के तौर पर लगाया जाने लगा। क्रिसमस पर कुछ लोग चेरी के पौधे को भी लगाते हैं। इस पेड़ के साथ क्रिसमस बेहद खास बनता है और इसे मानाने में दुगना आनंद मिलता है।

5 Practical Christmas Gifting Ideas For Every Book Lover That We Know They Will Love

Himanshi Chetiwal

Read More From Himanshi
Seen it all?

We’ve got more!