Just in Stories

Nowruz 2023: पारसी नववर्ष के पहले दिन बनाएं लजीज पारसी अकुरी डिश, जानें बनाने का तरीका!

March 21, 2023 | by Shikha Trivedi

हमारे देश भारत में कई सारी अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। दुनिया भर में लगभग सभी धर्मों के लोग प्यार और मोहब्बत के साथ मिलजुल कर रहते हैं। वहीं भारत के हर समुदाय की अपनी सांस्कृतिक खासियत होती है। ऐसे में पारसी समुदाय की भी अपनी खास संस्कृति हैं। हर साल पारसी समुदाय द्वारा नवरोज (Nowruz, also known as Parsi New Year) एक त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया में पारसी समुदाय के लोग अपना नया साल पूरे जोश के साथ मानते हैं। इस दिन पारसी ट्रेडिशन को फॉलो करने वालों के घरों में लजीज खाना बनाया जाता है। ऐसे में आज इस खास दिन पर मौके पर आप पारसी अकुरी डिश बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

ऐसे बनाएं पारसी अकुरी डिश

पारसी समुदाय के लोगों के लिए नवरोज का त्योहार आस्था और श्रद्धा का प्रतिक माना जाता है। नवरोज शब्द का अर्थ एक नया दिन है, जिसमें ‘नव’ का अर्थ ‘नया’ है जबकि ‘रोज’ का अर्थ ‘दिन’ है। पारसियों के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। इस दिन को बुरे कर्मों, बुरे इरादों से लोगों को शुद्ध करने और नए सिरे से शुरुआत करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में पारसी इस दिन को काफी खूबसूरत ढंग से मानते हैं और घर पर एक से एक रेसिपी भी तैयार होती हैं। इस मौके पर आज हम आपको पारसी अकुरी बनाने की रेसिपी बताएंगे।

ये हैं सामग्री:

6 अंडे
1 कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
2 बारीक कटी हरी मिर्ची
6 कली लहसुन
2 बड़े चम्मच मक्खन
3 बड़े चम्मच क्रीम
नमक स्वादानुसार
एक कटोरी बारीक कटी धनिया

और पढ़े: Huma Qureshi Recommends Vegetarian Dishes You Can Try At Her Father’s Restaurant Saleem’s

ऐसे करें डिश तैयार:

1- डिलिशियस पारसी अकुरी डिश बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और प्याज को अच्छी तरह बारीक काट कर धो लें। इसके बाद सारे अंडे को एक बाउल में तोड़ लें।

2- बाउल में टूटे हुए अंडे में नमक और क्रीम को अच्छे से मिक्स कर लें। अंडे, नमक और क्रीम के मिक्सचर को साइड में रख दें।

3- इसके बाद एक फ्राई पैन को गर्म करें और उसमें मक्खन के गर्म होने के बाद इसमें बारीक कटी लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को अच्छे से पक्का लें। ध्यान रखें कि प्याज के हल्के भूरे होने के बाद ही इसमें टमाटर डालकर पकाएं।

4- अब पके हुए लहसुन, प्याज और हरी मिर्च में अंडे और क्रीम का मिक्सचर में डालकर कम से कम एक मिनट तक पकाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसे एक मिनट तक पकाएं। पकाते समय इस बात का ध्यान रखें की ये मिक्सचर सॉफ्ट रहें।

5- इस पके हुए सॉफ्ट मिक्सचर को गैस से उतार लें और फिर इसे फिर बारीक कटी हरी धनिया से गार्निश करें। आपकी पारसी अकुरी डिश तैयार है, इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के लिए परोसें।

और पढ़े: ससुराल में अपनी पहली रसोई के दिन बनाएं ये 2 स्वादिष्ठ डिश, घर वाले आपकी करेंगे तारीफ!

गौरतलब है कि, नवरोज के दौरान पारसी समुदाय के लोग अपने ट्रेडिशन का काफी खूबसूरती से पालन करते है। पारसी ट्रेडिशन को फॉलो करने वाले लोग अपने खाने की टेबल को मोमबत्तियों या दीयों से सजाते हैं। इस दिन पारसी डिशेस की एक लंबी लिस्ट भी शामिल होती है, जिसमें ट्रेडिशनल और लेटेस्ट पारसी डिश को घरों में बनाया जाता हैं। ऐसे में आज आप हमारे द्वारा बताई गई इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

ठंडाई से लेकर पूरन पोली तक, होली पर बनाए यह 4 खास ट्रेडिशनल डिशेस!

Shikha Trivedi

Know more

You may like

Join The #HauteSquad!

Sign up for our daily email and get the best delivered straight to your inbox. We pinky promise to make it awesome!



सगाई के बाद Khushi Kapoor संग पार्टी करती नजर आई अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah! पिछले कुछ सालों में भारत में हुई है ये भीषण ट्रेन दुर्घटनाएं! ऐसे पाएं ‘नागिन’ की Surbhi Chandna की तरह काले घने Eyebrows! Katrina Kaif, Priyanka Chopra इंस्टाग्राम से कमाते है इतना पैसा, चौंक जाएंगे आप! Kajal Aggarwal, Keerthy Suresh और इन साऊथ की हसीनाओं के है खूबसूरत बाल! Madalsa Sharma जैसी चाहती हैं चमकती त्वचा, अपनाएं ये नेचुरल उपाय! जानें कौन हैं क्रिकेटर Ruturaj Gaikwad संग शादी करने वाली महिला खिलाड़ी? Rubina Dilaik, Shweta Tiwari और इन TV सेलेब्स ने किया था बेरोजगारी का सामना! वास्तु से जुड़ी इन 6 गलतियों से हो सकता है धन का नुकसान! Only Nora Fatehi Can Slay In These Jacket Gowns