मेनोपॉज के बाद महिलाओं को शुरू हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 8 समस्याएं, जान ले लक्षण!

खुद की त्वचा का ख्याल रखे!
मेनोपॉज के बाद महिलाओं को शुरू हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 8 समस्याएं, जान ले लक्षण!

मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जिसका मतलब है कि महिलाओं को हर महीने होने वाले मेंस्ट्रुअल साइकिल का बंद हो जाना। आमतौर पर 45 से 55 साल की उम्र के बीच महिलाओं में मेनोपॉज की शुरुआत हो जाती है। इस स्थिति में महिलाओं में कई तरह के बदलाव भी नजर आते हैं, जैसे शरीर में हार्मोन्स इम्बैलेंस होना, वजन बढ़ना या कम होना, बाल झड़ना, मूड स्विंग होना और नींद न आने जैसी कई समस्याएं दिखाई देती है। वहीं मेनोपॉज शुरू होने के बाद इसका असर त्वचा पर जल्दी नजर आने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इस दौरान त्वचा में क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे कर सकते हैं।

मेनोपॉज शुरू होने के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने की वजह से इसका सीधा असर आपके चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा पर पड़ता है। कई महिलाएं अपनी उम्र से भी ज्यादा बुज़ुर्ग नजर आती हैं। मेनोपॉज शुरू होने के बाद से त्वचा में तेल बनना बंद हो जाता है, जिससे त्वचा में रूखापन भी आ जाता है। ऐसी स्थिति में मेनोपॉज शुरू होने के बाद महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस दौरान स्किन में क्या समस्या हो सकती हैं और आप इससे कैसे बचें।

और पढ़े: मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव!

1. मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है और खुजली जैसी समस्या भी होने लगती है।

2. छाती, गर्दन, पीठ, चेहरे, कोहनी जैसे कई जगहों पर पर खुजली की शिकायत तो होती ही हैं साथ ही स्किन भी रूखी रहती हैं।

3. मेनोपॉज के दौरान त्वचा में खुजली के अलावा पिंपल्स, रैशेज, झाइयां और झुर्रियां भी तेजी से बढ़ जाती हैं।

4. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा ढीली होने लगती है और इसकी चमक भी फीकी पड़ जाती है।

5. मेनोपॉज के दौरान नाख़ून कमजोर हो जाते हैं और बालों का गिरना भी बढ़ जाता है।

6. चेहरे पर अनचाहे बाल आना शुरू हो जाते हैं।

7. मेनोपॉज के दौरान कोलेजन के कम होने से चेहरे पर झुर्रियों के साथ-साथ फाइन लाइन्स भी नजर आने लगती है।

8. चेहरे पर बढ़ते काले धब्बे जैसी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं।

ऐसे रखें ख्याल

मेनोपॉज के दौरान अगर आपको ऊपर दी गई त्वचा से जुड़ी कोई समस्या नजर आती है तो सबसे पहले आप इसे गंभीरता से लें। इसके बाद आपको अपने चेहरे का ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। त्वचा को धूल-मिट्टी से दूर रखें। इस दौरान अपने चेहरे को फेसवॉश से साफ कर के अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इसके साथ ही रोजाना अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करें।

और पढ़े: Lara Dutta Opens Up About Menopause And Fictional Women She Wants In Her Support Tribe. We Love Her Choices!

गौरतलब है कि, आज के समय में मेनोपॉज की समस्याएं महिलाओं में जल्द ही नजर आने लगते है। इसका सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल। ऐसे में अगर मेनोपॉज शुरू हो गया है तो हमारे बताए संकेतों पर जरूर ध्यान दें और इसका खास ख्याल रखें।

Menopause Skincare Guide: 6 Tips To Keep Your Skin Healthy When Your Hormones Go Haywire, Say Goodbye To Beauty Woes!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!