पीरियड्स हो गए लेट? इन 6 चीजों को खाना कर दे शुरू!

असरदार है ये नैचुरल तरीके!
पीरियड्स हो गए लेट? इन 6 चीजों को खाना कर दे शुरू!

महिलाओं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म यानी के पीरियड्स आना एक सामान्य और बेहद नैचुरल बात है। भले ही फिर महीने के उन दिनों में महिलाओं और लड़कियों को कितने ही तकलीफों से गुजरना क्यों ना पड़े। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब पीरियड्स समय पर ना आए। इसको ही अनियमित पीरियड्स कहते है। अब जब की कई तरह की दवाइयां और डॉक्टर्स हमारी मदत करने तैयार होते है। लेकिन अगर आपको बिना कोई दवाई लिए अपने पीरियड्स को रेग्युलर करना है, तो कुछ चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। जिससे आपके पीरियड्सबिना कोई दवाई लिए नियमित हो सकते है। चलिए जानते है ऐसी किन चीजों को अपने डाइट में शामिल करने से पीरियड्स नियमित हो सकते है।

1. अनानास

यह एक ऐसा फल है, जिसमे विटामिन सी और साथ ही ब्रोमेलैन एंजाइम पाया जाता है, जिससे यूटेरस की लाइनिंग को मुलायम करता है और इससे पीरियड्स नियमित होते है। अनानास पीरियड क्रैम्प को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन एंजाइम गर्भाशय की परत को हटाने में मदद करता है, जिससे आपके पीरियड्स शुरू होते हैं। यह फल रेड और व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन भी बढ़ाता है, जिससे रक्त प्रवाह सुधरने में मदद मिलती है।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान ऑफिस में अपने काम को मैनेज करते वक़्त, रखे इन 6 बातों का ख्याल!

2. कच्चा पपीता

पपीता एक गरम फल माना जाता है। शरीर के लिए बेहद गरम होने वाला ये फल खाने से गर्भवतियों को मना किया जाता है। लेकिन अगर आपके पीरियड्स अनियमित है तो आप ये फल जरूर खाएं। आप अपने आहार में कच्चे पपीते को शामिल कर अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं। पपीता गर्भाशय में मांसपेशियों को सिकोड़ने में मदद करता है, पीरियड्स आने में मदद मिलती है।

3. अदरक

हर किचन में पाया जाने वाला अदरक आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी के समय सिर्फ चाय में मिला कर पिने के लिए ही नहीं, अदरक आपके अनियमित पीरियड्स को भी नियमित कर सकता है। अदरक में विटामिन सी और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपके गर्भाशय को सिकुड़ने में मदद मिल सकती है। अदरक का सेवन करने से आपको नियमित पीरियड्स आ सकते है।

4. कमरख

कमरख यानी स्टार फ्रूट आपको बाजार में कही भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसकी चटनी खाना काफी लोगों को पसंद होती है। बात ये है की, ये फल भी काफी गरम होता है। इसीलिए अगर आपको अनियमित पीरियड्स है, तो आप इस फल का सेवन जरूर करे। कमरख में विटामिन सी, ई और बी की मात्रा अधिक होती है। जिससे पीरियड्स नियमित हो सकते है।

5. दालचीनी

हर घर में मसलों के डिब्बों में पाए जाने वालेर मसाले दालचीनी से सभी वाकिफ है। दालचीनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को पीरियड्स नियमित करने में भी सहायता करता है। ये मसाला आपकी पीरियड साइकिल को नियमित करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह शरीर को भीतर से गर्म करता है, जिससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और आपके पीरियड्स नियमित हो सकते है।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 तरीके, जल्द मिलेगी राहत!

6. हल्दी

औषधीय गुणों वाली हल्दी महिलाओं को पीरियड्स नियमित करने में भी काफी मददगार साबित हो सकती है। हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं और अनियमित पीरियड्स के लिए इसका सेवन करना चाहिए। सोने से पहले इसे गर्म दूध में हल्दी और शहद मिला कर लें। यह पीरियड क्रैम्प को ठीक करने में भी फायदेमंद साबित होता है।

इन चीजों को अपने रोज के खाने में शामिल करने से महिलाओं और लड़कियों को काफी फायदा होगा। अपने पीरियड्स को नियमित अगर आप किसी दवाई का सेवन नहीं करना चाहते तो आप जरूर इन चीजों को आपने खाने में शामिल कर सकते है।

Menopause Care: मेनोपॉज के लिए खुद को ऐसे करें तैयार!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!