शादी के बाद जीतना है ससुराल वालों का दिल? याद रखे यह 5 टिप्स, करोगे दिलों पर राज!
बने आदर्श बहू!

शादी के बाद अगर आप एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जीना चाहती है, तो अपने ससुराल वालों का दिल जीतना बेहद जरुरी होता है। शादी के बाद ससुराल वाले ही होते है जो समझ कर ले सकते है, संभाल सकते है और यहाँ तक की आपको आपके माता-पिता के प्यार की कमी महसूस नहीं होने देंगे। इसीलिए यह जरुरी है की अपने ससुराल वालों का प्यार बनाए रखना और इसीलिए आपको उनके दिल में अपने लिए खास जगह बनानी पड़ेगी। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स शेयर करेंगे जिसकी मदद से आप अपने ससुराल वालों के मन में और दिल में खास जगह बनाने में कामियाब हो सकती है।
1. दिल का रास्ता जाता है पेट से
यह बात सही है, क्यों की किसी के भी दिल का रास्ता उनके पेट से ही जाता है। इसीलिए अपने ससुराल वालों के दिल तक पहुँचने के लिए आप पहले तो स्वादिष्ट खाना पकाना या कुछ ऐसी चीजें बनाना सिख ले, जो आपके ससुरालवाले खाना बेहद पसंद करते है। फिर चाहे इसके लिए आपको कड़ी मेहनत ही क्यों ना करनी पड़े। अपने ससुराल वालों को स्वादिष्ट खाना खिलाए और उनका दिल जीत ले।
और पढ़े: घर में आई नयी बहू के लिए कैसे बने एक आदर्श सास? पढ़ें ये 5 टिप्स!
2. उनको सुने और समझें
जब आपके ससुराल वाले आपसे खुल कर बात करें, तो उनकी बात सुनें। उनकी बात सुनने से पहले ही आप जवाब देना शुरू ना कर दे। वह जो बात आपसे कह रहे है, उनकी पूरी बात ख़तम होने पर ही, उसे अच्छे से सुनकर सोच समझ कर उसपर अपना जवाब दे। आपके ससुराल वाले अगर आपसे कुछ बात कह रहे है, इसका मतलब उनकी आपसे कुछ अपेक्षाएं है। अब उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरना आपके हाथ में है।
3. उनके विचारों की कदर करें
आपके ससुरालवाले आपसे कुछ बात कर रहे है, उनके विचार आपके साथ शेयर कर रहे है, तो उन्हें बिलकुल भी नजरअंदाज ना करे। उनकी बातें सुनकर उनके विचारों पर अपना मत दे और इसके साथ ही उनके विचारों की कदर करें। अगर वह कुछ ऐसे विचार आपसे शेयर कर रहे है जो आपको पसंद नहीं आ रहे, तो उनकी बात सुनने के बाद आप उन्हें अपना विचार प्यार से समझाए।
4. उनके साथ वक़्त बिताए
किसी के साथ भी वक़्त बिताने से इंसान को समझने में आसानी होती है। ठीक उसी तरह आप भी अपने ससुराल वालों के साथ अपना समय बिताए। उन्हें समझ कर ले। उनकी पसंद, नापसंद, उनकी दिलचस्पी, परिवार के इतर सदस्यों के बारे में जानकारी, रिश्ते और कई बातों पर आप उनसे चर्चा कर सकती है। अगर कुछ नहीं तो उनके साथ फिल्म देखना एक बेहतरीन आइडिया साबित होगा।
और पढ़े: कम पैसों में भी जीनी है खुशहाल जिंदगी? तो अपनाए यह 4 टिप्स!
5. रीती-रिवाजों का आदर
आपके ससुराल वालों ने जिन परंपराओं को आपने हमेशा संजोया है और जिन्हें महत्वपूर्ण माना है, ऐसी रीती-रिवाजों का आदर करे। ध्यान रखें कि परिवार की परंपरा को नजरअंदाज ना करे। ऐसा करने से परिवारवालों के दिल को ठेस पहुँच सकती है और आप उनसे दूर जा सकती है। उनकी परंपराओं का सम्मान करें, भले ही आपको ऐसे रिवाजों में दिलचस्पी ना हो। कुछ बातों को मानने से आपको हानि नहीं होगी, साथ ही आप परिवार के और करीब आ सकते है।
इन टिप्स को आप जरूर ध्यान में रखे। शादी कर ससुराल में जाने और ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए अगर आप प्रयास करना चाहती है, तो यह टिप्स आपके बेहद काम आएंगे।
First Published: April 04, 2023 9:27 PMशादी के बाद आधार कार्ड पर नाम बदलना या अपडेट करना चाहते है? जान ले यह स्टेप्स!