शादी के बाद आधार कार्ड पर नाम बदलना या अपडेट करना चाहते है? जान ले यह स्टेप्स!

जान ले यह प्रक्रिया!
शादी के बाद आधार कार्ड पर नाम बदलना या अपडेट करना चाहते है? जान ले यह स्टेप्स!

शादी के बाद महिलाओं के लिए नाम बदलना एक सामान्य बात है। आज के ज़माने में कई महिलाएं अपना नाम नहीं बदलती। लेकिन कुछ सरकारी और जरुरी कागजातों के मामले में महिलाओं को नाम बदलने की या अपडेट करने की जरुरी समझी जाती है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हुए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट जैसे कुछ डॉक्युमेंट्स में महिलाएं शादी के बाद अपना नाम बदल देती है। आधार कार्ड जो भारतीय होने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, ऐसे जरुरी दस्तावेजों में नाम बदलने या अपडेट करने की एक प्रोसेस यानी प्रक्रिया होती है। आज हम आपको उसी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे और इसके स्टेप्स बताएंगे जिससे आप को इस बारे में जरुरी जानकारी मिल जाएगी और आधार कार्ड पर नाम बदलना या अपडेट करना आपके लिए आसान हो जायेगा।


शादी के बाद आधार कार्ड पर नाम बदलना या अपडेट करना, गलत नाम होने की वजह से आधार कार्ड पर नाम अपडेट करना इन साड़ी प्रक्रियाओं के लिए कुछ स्टेप्स होते है जो हमें फॉलो करने पड़ते है। चलए आज हम वही जानकारी लेते है की आधार कार्ड पर अपना नाम कैसे बदले या अपडेट करे।

और पढ़े: Sex Workers Can Now Get Aadhaar Cards Without Address Proof, Says UIDAI To Supreme Court. This Is Great

शादी के बाद आधार कार्ड ऐसे करे अपडेट

शादी के बाद, आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने आधार कार्ड पर अपना नाम बदल सकते है या अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (UIDAI) पर जाकर आप नाम बदल सकती है या अपडेट कर सकती है। वही ऑफलाइन तरीके से बदलाव करना हो तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर फॉर्म भरकर आप नाम बदल सकते है।

ऑनलाइन प्रक्रिया

1. www.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड नंबर से साइन इन करना है।
2. नाम बदलने के लिए आपको रिक्वेस्ट करनी होगी। दिए गए तरीके से आप अपना सरनेम या नाम, दोनों बदल सकते हैं।
3. इसके बाद आपको सरकार द्वारा अनुमत नाम बदलने के लिए जरुरी और उचित सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेज जमा करने होंगे।
4. रजिस्टर किए हुए आपके नंबर पर आया OTP आपको दर्ज करना होगा।
5. आपके सभी कागजात और सबूतों की जांच और वेरिफिकेशन के बाद, नाम परिवर्तन स्वीकार किए जाने के बाद आपके रजिस्टर किए हुए फोन पर एक मैसेज भेजा जाएगा।
6. ऑनलाइन यह सेवा बिलकुल निःशुल्क है।

और पढ़े: This Bengali Couple Printed Their Wedding Menus To Look Like Aadhaar Cards. Now That’s Innovative!

ऑफलाइन प्रक्रिया

1. किसी नजदीकी ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाए।
2. उस जगह आपको फॉर्म दिया जायेगा, जिसमे आपको बदला हुआ नाम, आधार नंबर और जो भी जरुरी चीजे फॉर्म में कही गयी है वह देनी पड़ेगी।
3. इस प्रक्रिया में आपके बायोमेट्रिक्स को अपडेट और अन्य आवश्यक बदलाव करने के लिए किया जा सकता है।
4. ऑफलाइन इस प्रक्रिया के लिए आपको 50 से 100 रुपए का भुगतान करना पड़ सकता है।

और एक बात आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। शादी के बाद जब आप आधार कार्ड पर अपना नाम बदलने या अपडेट करने की कोशिश करते है, तब सबसे जरुरी दस्तावेज़ लगता है – मैरेज सर्टिफिकेट। तो अगर आप आधार पर अपना नाम बदलने के बारेर में सोच रहे है तो आपको सबसे पहले अपना मैरेज सर्टिफिकेट बनवाना पड़ेगा। उसके बाद ही आप कोई भी सरकारी दस्तावेज़ के नामो में बदलाव कर सकते है।

A Woman Wasn’t Allowed To Perform Her Husband’s Last Rites Because She Didn’t Have An Aadhar Card. What About The Humanity Card?

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!