आयुर्वेदिक तरीके से वजन कम करने के लिए बताए है यह 5 उपाय, जरूर करे ट्राई!
नहीं होगा कोई घाटा!

आज के ज़माने में वजन बढ़ना सबके लिए एक चिंता का विषय बन गया है। घटाने के लिए कई महिलाएं बहुत मेहनत करती दिखाई देती है। अपने बढ़ते वजन से परेशान होकर कई महिलाएं जिम, योगा, जुम्बा या इतर व्यायाम प्रकारों से पसीना बहाते हुए नजर आती है। लेकिन अगर हम कहे की आप आयुर्वेदिक तरीके से आसानी से अपना वजन कम कर सकती है, तो आप क्या कहेंगे? जी हाँ अपने बिलकुल सही पढ़ा। अगर आप अपना वजन कम करने सच में बहुत मेहनत कर रही है, तो आप इन आयुर्वेदिक वेटलॉस तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकती है। चलिए जान लेते है कुछ आयुर्वेदिक उपाय जो आपको आपके बढ़ते वजन को कम करने मदद कर सकते है।
आयुर्वेदिक उपाय वजन घटाने के लिए एक सरल, करने योग्य आसान और बेहद प्रभावशाली तरीका होता है। आयुर्वेदिक वेटलॉस तरीकों से वजन कम करना हमेशा अचूक, स्थिर और विश्वसनीय होता है और इसका पालन करना भी बहुत आसान होता है। वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक उपायहमारे शरीर को बिना किसी हानि के लाभ दिलाते है। चलिए जान लेते है यह उपाय..
1. नींबू पानी
नींबू पानी डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक है जो नैचुरल तरीके से वजन घटाने के काम आता है। नींबू पानी का नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर को अत्यधिक लाभ होता है। रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ नींबू का रस पीने से न केवल पाचन तंत्र सुधरता है है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
और पढ़े: Listen Up, Alia Bhatt’s Advice For New Moms On Postpartum Weight Loss Is Unmissable!
2. पैदल चलना
जैसे की हम सभी को पता है, पैदल चलना हमारी सेहत के लिए अच्छा भी है और बेहद जरुरी भी है। दिन में कम से कम 20 मिनट से आधे घंटे तक पैदल चलना चाहिए। रोज खाना खाने के बाद 10 से 20 मिनट तक वॉक लेना वजन कम करने में मदद करेगा। जल्द वजन घटाने के लिए और पाचन प्रक्रिया को तेज करने के लिए खाना खाने के बाद थोड़ी देर वॉक लेना महत्वपूर्ण है।
3. कफ शांत करने वाला आहार लें
कफ दोष की वजह से हम सुस्त, अधिक वजनदार बनाता है और साथ ही में चयापचय को भी काफी हद तक धीमा करता है। कफ शांत करने वाला खाना खाने से शरीर से कई विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और चयापचय की क्षमता अच्छी बन जाती है। ठंडे या बासी पदार्थ खाने से शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है। इसीलिए अच्छा और तजा, कफ न हो ऐसे पदार्थ खाने चाहिए।
4. योगा
योगा करने से शरीर को कई तरह के लाभ होते है। यह लाभ आजतक हमसे छुपे नहीं है। इसलिए कई महिलाएं वजन घटाने और फिट रहने के लिए योगा का मार्ग अपनाते हुए दिखाई देती है। यह शरीर को हल्का महसूस करवाने के लिए, हेल्दी और फिट रहने में मदद करता है। आप घर में भी आसानी से योगा कर सकती है।
और पढ़े: Star Fruit For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कैसे काम करता है, कमरख?
5. मौसमी फल और सब्जियों का सेवन
वजन कम करने का सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तरीका यह है की, मौसम के हिसाब से फल और सब्जयों का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में हमें उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले खाने की ज़रूरत होती है। इसीलिए गमी में खाने में ताज़े फल और सब्जियाँ शामिल करनी चाहिए जो हमें ऊर्जा दे। साथ ही सर्दी के मौसम में मौसमी सब्जियां, ड्राइफ्रूट्स, चिकन ऐसे पदार्थ खाने में शामिल करने चाहिए। बारिश और मानसून के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियां और पल्सेस खाने चाहिए। ऐसे खाने से वजन में आपको फर्क भी दिखाई देगा।
यह कुछ आसान आयुर्वेदिक और नैचुरल तरीके आज हमने आपको बताए है। हमे आशा है की इन आसान उपायों को आजमा कर आप जरूर अपन लक्ष्य हासिल करेंगी।
First Published: March 18, 2023 6:39 PM5 Negative Effects Drastic Weight Loss Can Have On Your Skin