Exclusive: मां के कठोर बर्ताव से परेशान थी Nia Sharma, बाद में समझ गई उसका असली कारन!
मां को समझ गई बेटी!

भारतीय परिवार में कई ऐसे लोग होते है जो अपने बच्चों को, खास कर की बेटियों के साथ घर में काफी सख्ती से पेश आते है। इसके साथ ही कई घरों में बेटियों को हर तरह के बंधनों में रखा जाता है। आज भी कई घरों में बेटियों को पराया धन मान कर उनके पढाई लिखाई पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए जाते, या फिर उन्हें कई भी जाने आने में मनाई की जाती है। कई सेलेब्स भी ऐसे दौर से गुजर चुके है। लेकि कई बार ऐसे भी होता है की परिवार की ये सख्ती का कारन बड़े होकर लोगों को समझ में आने लगता है। बेटियों से हमेशा प्यार से पेश आने वाले पैरेंट्स अचानक काफी प्रोटेक्टिव हो जाते है। इस मामले में कई बार सख्ती नहीं, बल्कि घरवालों का प्यार, उनका डर मुख्य कारन होता है। Hauterrfly के The Male Feminist में मेहमान के तौर पर आई टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने भी कुछ ऐसा ही किस्सा दोहराया।
View this post on Instagram
जमाई राजा (Jamai Raja), एक हजारों में मेरी बहना है (Ek Hazaron Main Meri Behna Hai), नागिन (Naagin) जैसे टीवी के हिट शोज में नजर आई निया शर्मा आज के दिन टेलीविजन की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती है। वही एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स से भी काफी चर्चाओं में बनी रहती है। टेलीविजन की बहु निया शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने के लिए बिलकुल नहीं सोचती। वही Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन आई निया शर्मा ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए अपने पहले के दिनों को याद किया। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां उषा शर्मा (Usha Sharma) के बारे में भी काफी बातें की। निया अपनी मां के काफी करीब है। लेकिन एक समय ऐसा था की निया को अपनी मां के कठोर बर्ताव से चिढ़ आती थी।
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: Nia Sharma Upset Over Demeaning Hindi Articles About Her, “Had I Directly Been In Bollywood…”
निया दिल्ली में पली बढ़ी है। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए निया ने कहा की, उन्हें कॉलेज से घर और घर से कॉलेज बस इतनी ही लाइफ पता थी। निया को उस दौरान कभी भी अकेले बाहर जाने नहीं मिलता था। कही भी बाहर जाना हो तो निया के साथ उसकी मां और उसका भाई साथ रहते थे। उसकी मां को हमेशा लगता था की, उनकी बेटी कही बिगड़ ना जाएं। निया की मां ने उसे कभी भी फ्री रहने नहीं दिया, कभी भी उसे जैसा रहना है वैसे रहने नहीं दिया। उन दिनों में उनकी मां उनसे काफी कठोर बर्ताव किया करती थी। निया को कभी घर आने में देरी भी हो जाएं तो उसकी मां दस बार उसे कॉल करते हुए उसे डांटती चिल्लाती थी। उस वक्त निया को अपनी मां पर बेहद गुस्सा आता था। लेकिन अब जाकर एक्ट्रेस को ये समझ में आया की उसकी मां उस वक्त उससे इतना सख्ती से क्यों पेश आती थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
दरअसल दिल्ली में बड़े होना एक लड़की के लिए काफी असुरक्षित माना जाता है। अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए निया की मां उसके साथ इस तरह से बर्ताव करती थी। निया की मां चाहती थी की उनकी बेटी सुरक्षित रहें। वह उनकी कठोरता नहीं बल्कि प्यार था ऐसे निया को अब लगता है। निया ने कॉलेज के दिनों में कभी दिल्ली के किसी क्लब या पब की शकल भी नहीं देखि। उसने कभी अपने चेहरे पर मेकअप नहीं किया था, ना ही कभी काजल तक लगाया है। निया कॉलेज के दिनों में भी काफी अमीरों वाले कॉलेज में जाया करती थी। लेकिन उसकी मां ने उसे कभी भी बिगड़ने का मौका नहीं दिया।
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: Nia Sharma Shares Her Views On Marriage, The Man She Is ‘Not’ Looking For, And More
View this post on Instagram
मां के इसी सख्त बर्ताव के कारन निया शर्मा सुरक्षित महसूस करती है। पहले सख्ती से पेश आने वाली निया की मां उषा अब उससे काफी फ्रेंडली बर्ताव करती है। मानों निया को अपनी मां के रूप में दोस्त ही मिली हो। निया ने और भी कई बातों का खुलासा किया है। जानने के लिए देखें Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड!
First Published: July 31, 2023 5:44 PMExclusive: THIS Is How Nia Sharma’s Mother Reacts When She Has Period Talk With Her Brother!