Exclusive: सेट पर सभी लड़कियों को छूने वाले सीनियर एक्टर को Apoorva Arora ने ऐसे चखाया मजा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा!
शाब्बास अपूर्वा!छेड़छाड़ी के बारे में बात करें तो दुनियाभर की औरतों ने एक ना एक बार तो अपने जीवन में इस तरह की बदतमीजी का सामना तो जरूर किया होगा। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जगह, महिलाएं ऐसी छेड़छाड़, लैंगिक शोषण या बदतमीजी का शिकार जरूर होती है। लेकिन जब से ये #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ है, प्रोफेशनल प्लैटफॉर्म पर लोग महिलाओं को हाथ तक लगाने से डरने लगे है। वही हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में आई एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा (Apoorva Arora) ने शूटिंग के सेट पर उसके अगल बगल में हुए ऐसे कई किस्से सुनाएं और साथ ही खुद के साथ होने वाली ऐसी घटना से खुद को कैसे बचाया इस बात का भी खुलासा किया।
भारत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ी की घटनाएं काफी होती रहती है। लोगों को यह घटनाएं अब सामान्य लगने लगी है, लेकिन इसके साथ ही महिलाएं ऐसी छेड़छाड़ी पर या होने वाले लैंगिक शोषण पर अब आवाज उठाने लगी है। #MeToo मूवमेंट की शुरुवात से महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए एक आवाज मिली है। वही Hauterrfly के The Male Feminist में आई अपूर्वा अरोड़ा ने भी होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए खुद के साथ हुए एक ऐसे ही किस्से को शेयर किया। अपूर्वा अरोड़ा ने अपना काम बालकलाकार से शुरू किया था और वह अब टीवी सीरियल और सीरीज की जानी मानी एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा होस्ट के साथ शेयर किया। अपूर्वा ने कहा की, एक बार एक दिग्गज कलाकार सेट पर सभी लड़कियों को जाके मिल रहा था और सभी को छू रहा था। ऐसी एक भी लड़की नहीं होगी जिसे इस एक्टर ने छुवा नहीं। उस वक्त अपूर्व इससे जागरूक हो गई और वह जब अपूर्वा के पास आया तब उसने उसे हाथ दिखते हुए दूर किया और धक्का मारा।
View this post on Instagram
अपूर्वा के ऐसे करने से और उसे खुद को छूने नहीं देने से उस सीनियर एक्टर को बेहद गुस्सा आया। लेकिन अपूर्वा के पास एक प्रॉप था, जिससे उसने उस सीनियर एक्टर को रोके रखा था। अपूर्वा ने उस एक्टर से काम के बारे में पूरी बात कर ली, लेकिन ता तक उसने उसे खुद को हाथ लगाने या छूने नहीं दिया, जिस वजह से उस एक्टर को काफी गुस्सा आ गया। इस बारे में आगे बात करते हुए अपूर्वा दर्शकों को कहती है की, जिन्हे ये बात समझ आती है, वह समझ जाएं। लेकिन जिन्हे नहीं समझना है, वह ऐसे ही रह सकते है।
और पढ़े: Exclusive: C-Section डिलीवरी, Breastfeeding के बारे में Nisha Rawal ने किया खुलासा, सुनने पड़े थे लोगों के ताने!
View this post on Instagram
इस किस्से के बारे में आगे बात करते हुए अपूर्वा ने यह भी बताया की इस सीनियर एक्टर ने सेट पर किसी सावली लड़की को हाथ नहीं लगाया। अपूर्व और उसकी दोस्तों ने यह देखा की, वह सेट पर किसी भी सावली लड़की के पास नहीं जा रहा, न ही उन्हें छू रहा। जिस वजह से वह लड़किया काफी सुरक्षित थी और उन्हें इस एक्टर से कोई समस्या नहीं हुई।
और पढ़े: Exclusive: Nisha Rawal की माँ ने भी उसके साथ ही दी थी बारवी की परीक्षा, सिंगल मदर होने के बारे में एक्ट्रेस ने किया खुलासा!
View this post on Instagram
इसके साथ ही अपूर्वा अरोड़ा ने खुद के साथ दिल्ली में हुए छेड़छाड़ी के बारे में भी खुल कर बात की। जानने के लिए जरूर देखें Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड!