‘YLPH’: TikTok स्टार्स के स्टारडम को देख कर चौंक गए थे मनोज बाजपेयी, सुनाया यह मजेदार किस्सा!

आसान नहीं होता था पहले स्टारडम मिलना!
‘YLPH’: TikTok स्टार्स के स्टारडम को देख कर चौंक गए थे मनोज बाजपेयी, सुनाया यह मजेदार किस्सा!

बॉलीवुड जगत के जाने माने मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी अभी किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं है। अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले इस ‘फैमिली मैन’ ने आजतक कई ऐसे बेहतरीन किरदार निभाए है जिसे लोग अबतक याद करते है। Hauterrfly के Yeh Ladki Pagal Hai के आये नए एपिसोड में मनोज बाजपेयी ने कई विषयों पर पावनी से बातें की और अपने जिंदगी के मजेदार किस्से सुनाये। इसके साथ ही एक्टर ने यह भी कबुल किया की वह कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल भी नहीं करते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

बेहतरीन अभिनय से मशहूर हुए एक्टर मनोज बाजपेयी को 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्या’ से पहचान हासिल हुई। इस फिल्म में उन्होंने निभाया भीखू म्हात्रे का किरदार बेहद मशहूर हुआ था। साथ ही ‘सपने में मिलती है’ गाने में भीखू का डांस देख कर कई आज भी कई लड़किया उनपर फिदा हो जाती है। इसके बाद मनोज ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। आज के ज़माने में जैसे लोगों को काफी कम समय में लोकप्रियता हासिल होती है, जैसे फटाक से स्टारडम मिल जाता है, वैसे उस ज़माने में नहीं मिलता था। मनोज को भी यह स्टारडम मिलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। तब जाकर आज मनोज बाजपेयी सिनेजगत का एक जाना-माना नाम बन गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

और पढ़े: ‘YLPH:’ Manoj Bajpayee Has This Advice For Aspiring Actors And It’s Gold!’

पावनी मेहरोत्रा के साथ बात करते हुए मनोज ने कई ऐसे मजेदार किस्से बताये जिसे सुन आप भी खिलखिला देंगे। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में जब पावनी ने मनोज से पूछा तब उन्होंने दिया जवाब आज के ज़माने के हिसाब से काफी चौंका देने वाला साबित हुआ। मनोज कहते है की आज कई ऐसे स्टार्स है जिन्हे बिना मेहनत किये बड़े ही कम समय में स्टारडम हासिल हुआ है। इस बात का एक किस्सा बताते हुए मनोज ने बताया की, जब वह एक रेड कार्पेट इवेंट में गए थे तब वह एक समय बहुत ज्यादा भीड़भाड़ इकठ्ठा हुई थी। भीड़ देख कर मनोज फिरसे अपने कार में जाकर बैठ गए। वह भीड़ मनोज को देखने के लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए ही हुई थी। मनोज ने इस बारे में किसी से पूछा, तब पता चला की एक स्नैपचैट स्टार के पीछे यह भीड़ हुई थी। मनोज ने देखा की जबतक वह स्नैपचैट स्टार वह से गया नहीं, तबतक वह भीड़ पुरे रास्ते पर इकठ्ठा हुई थी। उसके जाने के बाद भीड़ भी वह से कम हो गयी।

इस किस्से पर जब पावनी ने मनोज से उनके स्नैपचैट या TikTok इस्तेमाल करने के बारे में पूछा, तब मनोज ने बड़े सब्र से इसका जवाब दिया। मनोज बाजपेयी TikTok, स्नैपचैट जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सिर्फ फिल्मों के प्रमोशन के लिए वह इस्तेमाल करते है। इंस्टाग्राम पर भी रील्स वगैरा बनाने में उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं है। वह सोशल मीडिया से दूर रहना ही ज्यादातर पसंद करते है। लेकिन फिर भी वह पावनी के साथ रील बनाने के लिए तैयार हो ही गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

और पढ़े: Sharmila Tagore To Make Her Comeback And OTT Debut With ‘Gulmohar,’ Starring Manoj Bajpayee

‘सत्या’, ‘साइलेंस’, ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’, ‘अलीगढ़’, ‘रे’, ‘द फैमिली मैन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अब मनोज बाजपेयी अब जल्द ही हॉटस्टार पर ‘गुलमोहर’ में दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इसी के साथ ही लोग उनकी मशहूर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। Hauterrfly के Yeh Ladki Pagal Hai के 34वे एपिसोड में मनोज ने अपनी अगली फिल्म ‘गुलमोहर’ के बारे में भी कई बातें की। जानने के लिए जरूर देखे Yeh Ladki Pagal Hai का यह एपिसोड!

YLPH: Balika Vadhu Fame Avika Gor Says Love From Telugu Industry Made Her Not Want To Return To Mumbai!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!