इन टीवी कपल्स ने किया शादी के कई सालों बाद बेबी प्लानिंग!
जानिए कौन है ये स्टार कपल्स!

ऐसे बहुत से टेलीविजन कपल हैं जिन्होंने अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और वहीं कुछ ऐसे टीवी सेलेब्स भी हैं जिन्होंने माता-पिता बनने के लिए लंबे समय तक का इंतजार किया। कुछ कपल्स के लिए यह भगवान द्वारा चुना हुआ समय भी रहा है, तो कुछ की फैमिली प्लानिंग थी। यहां हम उन कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हे शादी के कई वर्षों के बाद पहले बच्चे हुए हैं।
जय भानुशाली और माही विज
जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी के लगभग 8 साल बाद 2019 में अपने पहली बच्ची तारा का स्वागत किया। अब दोनों पैरंटहुड को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। तारा अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो में दिखाई देती है। तारा से पहले, माही और जय ने अपने घर में काम करने वाली के बच्चों को- खुशी और राजवीर को गोद लिया था।
View this post on Instagram
और पढ़े – Mahhi Vij And Jay Bhanushali File An FIR Against Cook After He Allegedly Threatened To Kill Their Entire Family.
मानव गोहिल और श्वेता क्वात्रा
‘मैं हूं अपराजिता’ एक्टर मानव गोहिल और श्वेता क्वात्रा ने 11 मई, 2012 को अपनी बेटी जारा का स्वागत किया। 2004 में शादी के बंधन में बंधने के लगभग सात साल बाद दोनों ने अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया।
View this post on Instagram
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू
करणवीर बोहरा और पत्नी टीजे सिद्धू ने अपना पहला बच्चा प्लान करने में काफी समय लिया। यह उनके लिए आश्चर्य की बात थी कि उनकी शादी के दस साल बाद, उन्हें 2016 में जुड़वां बच्चे हुए जिनका नाम उन्होंने बेला और वियना रखा। वहीं दिसंबर, 2020 में अपने तीसरे बच्चे जिया का स्वागत किया।
View this post on Instagram
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ केलकर
एक्टर शरद केलकर और कीर्ति ने डेटिंग शुरू करने के तुरंत बाद शादी कर ली, लेकिन उन्होंने अपने पहले बच्चे के लिए काफी इंतजार किया। जून 2005 में शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के नौ साल बाद फरवरी 2014 में अपनी बच्ची केशा का स्वागत किया।
View this post on Instagram
अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी
टीवी स्टार्स अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी ने हाल ही में अपनी नन्ही परी के आगमन की घोषणा की। शादी के शादी के 18 साल बाद शिल्पा और अपूर्व माँ बाप बने। शिल्पा और अपूर्व ने अपने सोशल मिडिया हैंडल पर अपने बेटी के जन्म की खुशी अपने फैन्स के साथ शेयर कर बहुत इमोशनल पोस्ट किया।
View this post on Instagram
और पढ़े – Gurmeet Choudhary And Debina Bonnerjee Welcome A Baby Girl. They Gave Us A Glimpse Of Their Baby’s Little Hands!
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने 2011 में शादी की थी, लेकिन 10 साल बाद इस जोड़े ने अपने फैमिली को बढ़ने का विचार किया। देबिना और गुरमीत ने इस साल फरवरी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की, जिसका शीर्षक था, “टू बीइंग 3।” इसके बाद तुरंत ही कुछ महीनो में उन्होंने अपनी दूसरी बच्ची का भी इस दुनिया में स्वागत किया। दोनों खुश हैं कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है।
View this post on Instagram
नकुल मेहता और जानकी
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के एक्टर नकुल मेहता और उनकी बीवी जानकी ने 2012 में शादी की। इस जोड़े ने 9 साल बाद फरवरी, 2021 में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। सोशल मिडिया पर उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैन्स को दी थी।
View this post on Instagram
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी 2021 में अपने बेटे आरव के माता-पिता बने। दोनों 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे और 6 साल के बाद माता-पिता बने। अनीता की उम्र 30 साल की थी जब उन्हें अपने पहले बच्चे के आने की खबर मिली। अनीता और रोहित अपने बेटे आरव के साथ काफी प्यारी प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर डालते हुए दिखाई देते है।
View this post on Instagram
पिछले और इस साल ऐसे कई मशहूर सेलेब्रिटी कपल्स ने अपने बच्चों की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। इन दो सालों को सेलेब्रिटी बच्चों का साल भी कह सकते है।
First Published: December 06, 2022 6:14 PMAnita Hassanandani Says She’s Glad The Industry Accepts That A Woman Can Be An Actor And A Mother