आलिया भट्ट को दादासाहेब फालके अवार्ड का सही हकदार मानता है रणबीर कपूर, खुद को कहा अनडिजर्विंग!

बीवी की कर दी दिल खोल कर तारीफ!
आलिया भट्ट को दादासाहेब फालके अवार्ड का सही हकदार मानता है रणबीर कपूर, खुद को कहा अनडिजर्विंग!

हाल ही में हुए दादासाहेब फालके अवार्ड फंक्शन के दौरान कई सितारों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय सिनेमा के बेहतरीन प्रस्तुति के लिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की सबसे खास रील और रियल लाइफ जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी यह पुरस्कार मिला। इस पुरस्कार के बारे में कहते हुए रणबीर कपूर ने बीवी आलिया भट्ट को इस पुरस्कार का सही हक़दार माना, साथ ही वह खुद को इस पुरस्कार के लायक नहीं समझता।

Image Courtesy: Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

दादासाहेब फालके पुरस्कार यह देश के फ़िल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड है। कई होनहार सितारों को, इंडस्ट्री में अपने काम की चमक दिखने वाले क्रिएटिव लोगों को यह अवार्ड मिल चूका है। 2023 साल के दादासाहेब फालके पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट अब आ चुकी है और कई सितारे यह पुरस्कार अपने घर ले गए है। इसमें फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है, तो रणबीर कपूर को भी फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है।

और पढ़े: Alia Bhatt, Rekha, Vidya Balan, More Female Artists Who Won Big At Dadasaheb Phalke Awards 2023!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

अपनी आने वाली अगली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के एक प्रमोशनल इवेंट पर रणबीर कपूर ने दादासाहेब फालके अवार्ड जितने के बारे में अपनी राय दी। इस अवार्ड के बारे में कहते हुए रणबीर कपूर ने अपनी बीवी आलिया भट्ट की बहुत तारीफ़ की है। रणबीर ने दादासाहेब फालके अवार्ड के लिए अपनी बीवी को डिजर्विंग माना है। साथ ही यह भी कहा की, आलिया के अब तक के बेहतरीन फिल्मों में से यह फिल्म एक है। रणबीर ने खुद को मिले इस पुरस्कार के लिए भी आभार भी माने है। लेकिन इसके साथ ही रणबीर ने यह भी कहा की वह खुद को इस पुरस्कार के लायक नहीं समझता। रणबीर के हिसाब से उसने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में इतना भी खास अभिनय नहीं किया था की उसे इस पुरस्कार से नवाजा जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

खैर रणबीर कपूर ने कही यह बात कई लोगों को एक नजर से सही भी लगी। आलिया भट्ट एक सच में डिजर्विंग एक्ट्रेस तो है ही इसीलिए वह इस पुरस्कार के लिए हर तरीके से लायक है। रणबीर कपूर भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा कई अच्छी अच्छी फिल्मों में अपने अभिनय की चमक दिखा चुके है। रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात करते हुए कहा की, उसे बेटी के साथ वक़्त बिताना बहुत अच्छा लगता है। बेटी को देखकर मिलने वाले खुशी उसे इसके पहले कभी महसूस नहीं हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

और पढ़े: Watch Alia Bhatt Sweat It Out On Ranbir, Shraddha’s ‘Tere Pyaar Mein’ From TJMM. The Glow Tho!

रणबीर कपूर अपने आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले है। इसके साथ ही रणबीर की बीवी आलिया भट्ट भी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शूटिंग में व्यस्त है। इसके साथ ही हॉलिवुड की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी आलिया दिखाई देगी।

Alia Bhatt To File Police Complaint Against Paps Who Invaded Privacy? All We Know

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!