RRR के गाने Naatu Naatu ने जीता ऑस्कर अवार्ड, आलिया भट्ट ने शानदार ढंग से जताई अपनी खुशी!

गाने 'नाटू-नाटू' को मिला ऑस्कर!
RRR के गाने Naatu Naatu ने जीता ऑस्कर अवार्ड, आलिया भट्ट ने शानदार ढंग से जताई अपनी खुशी!

एंटरटेनमेंट जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड माने जाने वाले ऑस्कर्स (Oscars) का ऐलान हो गया है। इस अवार्ड नाइट में बड़े-बड़े सेलेब्स ने खूब मस्ती की और अवॉर्ड मिलने की खुशी भी जाहिर करते नजर आए। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित हुए ऑस्कर अवार्ड्स 2023 में डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने Naatu Naatu ने ऑस्कर अवार्ड जीता है। ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवार्ड जीता है। इस जीत के साथ ही पूरा देश काफी खुश है और जश्न मना रहा है। फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आ चुकीं आलिया भट्ट ने भी कुछ ऐसी ही खुशी जाहिर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने जताई खुशी

Oscars की लिस्ट में 15 और गानों को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को इस साल के ऑस्कर में बेस्ट सांग केटेगरी के लिए चुना गया है। वहीं इसकी खुशी आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये साझा की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Naatu Naatu के पोस्टर को शेयर करते हुए ‘आहा’ लिखा और एक रॉकिंग इमोजी भी शेयर किया हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में राम चरण की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ में अक्सर आलिया थिरकती दिखाई देती हैं। हाल ही में ‘जी सिनेमा अवार्ड 2023’ में आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के साथ इस गाने पर डांस करती दिखी थी। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

और पढ़े: Team RRR At The Oscars: Jr Ntr’s Tiger Bandhgala, Ram Charan’s Golden Kurta Steal The Show!

वहीं करण जौहर ने भी ‘नाटू-नटू’ गाने के लिए इस अवॉर्ड पर खुशी जाहिर की है। फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी में गाने का पोस्टर शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया और करण खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

ग्लोबल सेंसेशन बना गाना

आलिया के अलावा फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बाद खूब खुश है। गाने ‘नाटू-नाटू’ के पुरस्कारों की घोषणा होते ही जूनियर एनटीआर, राम चरण और राजामौली ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस अवॉर्ड को जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक थी। बता दें कि ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। ‘RRR’ का गाना ‘नाटू-नटू’ उस समय ग्लोबल सेंसेशन बन गया था, जब यह फिल्म पिछले साल अमेरिका में रिलीज हुई थी।

और पढ़े: Oscars 2023: ‘Naatu Naatu’ From RRR Scripts History, Wins Best Original Song OscaRRR!

ऑस्कर विनिंग इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिला रहा है। ‘नाटू-नाटू’ गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है, इसके लिरिक्स चरबोस ने लिखे हैं। वहीं इस गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए हैं। इस गाने में दोनों का जबरदस्त डांस लोगों को काफी पसंद आया था।

Image Courtesy: Twitter

Gloden Globes 2023: Huma Qureshi, SRK And More Celebs Hail RRR Song ‘Naatu Naatu’s Win

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!