Exclusive: भारत की बढ़ती आबादी के बारे में दिल्ली के लोग दे रहे है मजेदार जवाब, सुनकर छूट जाएगी हंसी!
ये क्या कह रहे है दिल्ली के लोग!

भारत देश की आबादी दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है। कहा जा रहा है की, भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में कई जगहों पर आज भी शिक्षा का अभाव दिखाई देता है। और जहां शिक्षा नहीं, वहां लोगों को फैमिली प्लानिंग, प्रिकॉशन यानी सावधानी बरतना, डॉक्टर से कंसल्ट करना इन सब बातों का बिलकुल भी ज्ञान नहीं होता। अनपढ़ लोगों के साथ ही कुछ पुराने रीतिरिवाज मानने वाले लोग लोग इन सब बातों पर बिना ध्यान दिए देश की आबादी बढ़ाने का काम करते है। वही Hauterrfly के Opinion Apna Apna के नए एपिसोड में होस्ट अलीशा ठाकुर ने दिल्ली के लोगों को बढ़ती आबादी के बारे में सवाल पूंछे, और लोगों का जवाब जानकर खुद भी जोर जोर से हंसी।
और पढ़े: Opinion Apna Apna Ep 5: Delhi Men Reveal Unconventional Way Of Approaching Women!
Hauterrfly के Opinion Apna Apna के नए एपिसोड में होस्ट अलीशा ने दिल्ली की जनता से भारत की बढ़ती आबादी की समस्या के बारे में काफी मनोरंजक सवाल पूछे। इन सवालों के जवाब भी होश को बेहद मजेदार मिले। जब अलीशा ने लोगों को पूछा की,”इतनी आबादी क्यों है और इसके बारे में आपको क्या लगता है?” तब एक बाजार में घूमती आंटी कहती है की, उनके हिसाब से ज्यादातर कम पढ़े लिखे लोग ही ऐसी हरकते करते है, उनके लिए ये तो एक एंटरटेमेंट ही है। बाप रे! ये क्या कह दिया आंटी आपने? गार्डन में घूमते एक चाचा जी ने कहा की, लोगों को इस बात पर कंट्रोल ही नहीं है। एक भैय्या को जब ये सवाल होस्ट ने पूछा तब उसने तो साड़ी हदें ही पार कर दी। उसने कहा की, चीन को भारत टेक्नोलॉजी में हरा नहीं सकता तो अब आबादी बढ़ा कर उस लिस्ट में भारत चीन को पीछे छोड़ रहा है। ये जवाब सुन कर तो अलीशा भी दंग रह गई।
View this post on Instagram
एक अंकल ने कह दिया की, भारत में बेरोजगारी के चलते लोगों के पास और कुछ करने है ही नहीं और यहाँ पर मुर्ख लोग ज्यादा रहने की बात भी कह दी। कई लोगों ने यह भी कहा की, ग्रामीण भागों में लोगों को आबादी के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है, इसीलिए वह बच्चे पैदा करें जा रहे है। एक इंसान ने अलीशा से कहा की, उनकी भी बेटियां है और उन्हें अच्छे से पढ़ा रहे है। और आगे कहते हुए ये बात भी बताई की, लोगों ने उन्हें दवाई भी दी, जिससे उन्हें लड़का हो जाए। बढ़ती आबादी को लेकर एक ने जवाब दिया की, जब भारत में करोना की बीमारी फैली थी, तब लोगों के पास करने कुछ भी नहीं था। तो बस लोग बच्चे पैदा कर रहे थे।
और पढ़े: Opinion Apna Apna: From Old To Young, Here’s What Delhites Think About Couples Making Out In Public
जब अलीशा ने लोगों को पूछा की, एक परिवार में कितने बच्चे होने चाहिए, तब उन्हें काफी समाधानकारक जवाब मिले। ज्यादा तर लोगों ने एक से दो बच्चे करने के बारे में सलाह दी, जो कई हद तक देखा जाएं तो अच्छी बात है। लोग आबादी को लेकर खुद ही सिख रहे है और फैमिली प्लानिंग की और बढ़ रहे है। Hauterrfly के Opinion Apna Apna के इस वीडियो में दिल्ली वालों ने और भी मजेदार बातें की है। जानने के लिए जरूर देखें।
First Published: July 03, 2023 8:19 PM