महाराष्ट्र में महिलाओं को मिलेगी संचालित MSRTC बसों पर 50% की छूट!

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खुशियों से भरा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य भर में ट्रैवल करने वाली महिलाओं को MSRTC बसों की टिकट्स में 50% की छूट मिलने वाली है। ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत, महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी प्रकार की बसों में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साधारण महिलाओं के लिए यह बेहद रहत भरी खबर है। राज्य सरकार के इस फैसले से महिलाओं के बीच आज ख़ुशी का माहौल बना है।

9 मार्च को हुए बजट में, 2023-24 के राज्य का बजट पेश करते वक़्त महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सार्वजनिक परिवहन बसों में सभी महिला यात्रियों के लिए टिकट में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। यह घोषणा ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत सामान्य महिलाओं को राहत दिलाने के लिए की गयी थी। इस बारे में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में भी जानकारी दी थी और साथ ही ट्वीट कर के भी यह खुशखबरी राज्य की सारी महिलाओं को दी थी।

और पढ़े: “कैबिनेट में महिला मंत्री नहीं”: Women’s Day पर अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना!

लेकिन इस बारे में MSRTC के अधिकारियों ने खुद की राय भी दी। उनके लिए यह निर्धारित करना मुश्किल होगा की, इस योजना से कितनी महिलाओं को इस छूट का लाभ होगा। क्यों की इससे पहले कभी भी सरकारी परिवहन में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से टिकट जारी नहीं किये गए है। इसके साथ ही ट्रैवल करने वाली महिलाओं की कुल आबादी सारे यात्रियों के सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत तक ही है। तो अबतक इस मामले में किस तरह से कदम उठाये जाने वाले है यह बताना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।

और पढ़े: Budget 2023: वित्तमंत्री सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की, जान ले क्या है योजना!

लेकिन कुछ भी हो, महिला सम्मान योजना के तहत लिए गए इस बड़े फैसले से राज्य भर की सामान्य महिलाओं में बेहद ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है। अब देखते है यह योजना कैसे काम करती है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.