Budget 2023: वित्तमंत्री सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की, जान ले क्या है योजना!

महिलाये जरा गौर करें!
Budget 2023: वित्तमंत्री सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की, जान ले क्या है योजना!

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को Union Budget 2023-24 पेश कर रही है। वित्तमंत्री सीतारमण ने आज सुबह 11 बजे लोकसभा में Budget 2023-24 के बारे में भाषण शुरू कर दिया। अपने भाषण के दौरान, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स रिजीम के महत्वपूर्ण ऐलान के बाद महिलाओं के लिए भी एक जरुरी घोषणा की। यह घोषणा थी ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना’ के बारे में। चलिए जान लेते है इस योजना का स्वरुप क्या होगा।

महिलाओं के लिए नयी बचत योजना

Budget 2023 में वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा महिलाओं के लिए एक नई लघु बचत योजना शुरू की गयी। इस योजना का नाम ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ है। हालाँकि इससे पहले भी महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाए शुरू की गयी थी। लेकिन यह महिला सम्मान बचत योजना इन सभी योजनाओं से बढ़कर है। सीतारमण ने घोषणा किये इस योजना का लाभ महिला और लड़किया 2 साल के लिए ले सकती है। महिलाओं के लिए यह आजतक की सबसे बढ़िया बचत योजना साबित हो सकती है।

और पढ़े: From Bahi-Khata To Tablet, How Nirmala Sitharaman Changed The Presentation Of The Budget!

क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना?

वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए महिलाओं और लड़कियों के लिए घोषित की गयी इस योजना का कार्यकाल मार्च 2025 तक दो साल का होगा। यह योजना 2 लाख रुपये की जमा राशि पर 7% की ब्याज दर देगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए इस योजना में पार्शियल विड्रॉल सुविधा भी दी गयी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, उनका विकास और महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देना है।

दिन दयाल अंत्योदय योजना

पहले भी ‘दिन दयाल अंत्योदय योजना’ के द्वारा सरकार ने महिलाओं के लिए सफलता हासिल की थी। इस योजना द्वारा 81 लाख स्वयं सहायता समूह में ग्रामीण विभागों की गरीब महिलाओं को संगठित किया था।

और पढ़े: Union Budget 2023 Gone Bouncer? Fikar Not, Ladies, As Here Are The Key Takeaways For You

हमें यकीन है इस योजना से महिलाओं को बचत करने में फायदा होगा। इस योजना के द्वारे सरकार महिलाये और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहा है।

Twitter Floods With Hilarious Budget 2023 Memes Over Cigarette Price Hike, Tax Slabs!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!