फेमस सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। एक्ट्रेस के निधन के बाद उनके फैन्स और चाहने वालों के साथ-साथ उनके मंगेतर जय गांधी भी काफी दुखी हैं। 32 साल की वैभवी उपाध्याय जल्द ही शादी करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के निधन से उनके मंगेतर जय गांधी काफी दुखी हैं, उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर की है और अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक इमोशनल नोट भी लिखा किया है।
वैभवी के मंगेतर का इमोशनल पोस्ट
एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई नामी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। निर्माता जेडी मजीठिया और अनुपमा की रूपाली गांगुली जैसे बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के साथ बिताए समय को याद किया साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस बीच वैभवी उपाध्याय के निधन के कुछ दिनों बाद उनके मंगेतर जय गांधी ने उनकी याद में एक इमोशनल नोट शेयर किया। जय ने वैभवी के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें हमेशा के लिए अपने दिल में रखने की बात कही। जय गांधी ने वैभवी की याद में लिखा कि, वे हर दिन हर मिनट वैभवी को याद करते हैं, वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी। जय आगे लिखते हैं कि, वह वैभवी को कभी नहीं भूल पाएंगे। वह बहुत जल्दी चली गई। आगे वैभवी के मंगेतर लिखते हैं कि, ‘रेस्ट इन पीस मेरी गुंडी, आई लव यू’।
और पढ़े: वैभवी उपाध्याय, नीतीश पांडेय और इन TV सेलेब्स की अचानक हुई मौत, जाने वजह!
इसके अलावा कुछ समय पहले जय ने वैभवी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘जब हम फिर मिलेंगे…’ जय आगे लिखते हैं कि, वैभवी की वो खास यादें हमेशा मुस्कान लाएंगी, भले ही थोड़ी देर के लिए ही सही। यदि वह उन्हें वापस ला सकते है, तो वह उनके साथ बैठना चाहेंगे और फिर से वैसे ही बात करना चाहते हैं जैसे वे पहले किया करते थे। जय आगे लिखते हैं कि, वैभवी हमेशा उनके लिए बहुत मायने रखती थीं और हमेशा रहेंगी। इसके साथ ही जय यह भी लिखता है कि, यह बात उसे हमेशा चुभती रहेगी कि अब वैभवी उसके साथ नहीं है, लेकिन जब तक वे दोबारा नहीं मिलते, तब तक वह हमेशा उसके दिल में रहेगी। ‘रेस्ट इन पीस माय लव’।
बता दें, एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की इस साल की शुरुआत में मंगेतर जय गांधी से सगाई हुई थी और इसी साल के अंत में जय गांधी से शादी करने वाली थीं लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जानकारी के अनुसार, वैभवी अपने मंगेतर के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू घूमने गई थी। इस दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। कार का एक्सीडेंट होने पर वैभवी और जय एक साथ कार में थे। हादसे में गांधी बाल-बाल बच गए, लेकिन वैभवी की जान चली गई।
और पढ़े: वैभवी उपाध्याय के निधन से दुखी हुए रूपाली गांगुली, सतीश शाह और ये सेलेब्स; पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि!
गौरतलब है कि, वैभवी उपाध्याय टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम करती नजर आ चुकी हैं। शो साराभाई वर्सेस साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली वैभवी को इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक और 2023 में आई फिल्म तिमिर में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में इतनी काबिल और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वैभवी उपाध्याय के जाने से हर कोई दुखी है।