वैभवी उपाध्याय के निधन से दुखी हुए रूपाली गांगुली, सतीश शाह और ये सेलेब्स; पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि!

टीवी सेलेब्स ने जताया दुख!
वैभवी उपाध्याय के निधन से दुखी हुए रूपाली गांगुली, सतीश शाह और ये सेलेब्स; पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि!

मशहूर टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय 32 साल की थीं। वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर समने आने के बाद से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस खबर से वैभवी के फैन्स भी काफी दुखी हैं, वहीं टीवी सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार बुधवार को होना है।

इन सेलेब्स ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार, वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू गई थीं, लेकिन एक मोड़ पर उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया, जबकि उनके मंगेतर की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट परसों यानी सोमवार को कुल्लू में हुआ। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जिंदगी इतनी अनप्रिडिक्टेबल हो सकती है। प्रोड्यूसर आगे लिखते हैं कि एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस और उनकी खास दोस्त वैभवी उपाध्याय जो साराभाई वर्सेस साराभाई की जैस्मीन के रूप में जानी जाती थीं, एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। जेडी मजीठिया ने कहा कि एक्ट्रेस के परिवार वाले उन्हें सुबह 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाएंगे।

और पढ़े: Vaibhavi Upadhyaya AKA Jasmine From Sarabhai Vs Sarabhai Dies In A Car Accident, JD Majethia Confirms News

एक्ट्रेस के जाने से अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वैभवी उपाध्याय की तस्वीर शेयर कर दुख जताया है। रूपाली ने एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इतनी जल्दी चली गई

इसके अलावा रूपाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभवी की एक रील भी शेयर की है। इस रील के साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें एक्ट्रेस के निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।

शो साराभाई वर्सेस साराभाई में वैभवी के को-स्टार रहे सतीश शाह और देवेन भोजानी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सतीश शाह और देवेन भोजानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दिल की बात लिखी। सतीश शाह ने ट्वीट किया कि वैभवी उपाध्याय उर्फ जैस्मीन, एक महान एक्ट्रेस और धारावाहिक साराभाई बनाम साराभाई की सहयोगी आज स्वर्ग चली गई है। सतीश आगे लिखते हैं कि पूरी SvS टीम सदमे में है। ओम शांति।

 

देवेन भोजानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि उनकी एक बहुत अच्छी और प्यारी दोस्त वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई में जैस्मीन के नाम से जाना जाता है, उनका निधन हो गया है। कुछ घंटे पहले उत्तर में उनका एक्सीडेंट हो गया था। रेस्ट इन पीस वैभवी।

बता दें, वैभवी उपाध्याय टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक थीं, उन्होंने अपने करियर में कई शोज में काम किया और लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस को बड़ी पहचान तब मिली जब उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई में देखा गया था। इस शो में वह जैस्मिन के किरदार में नजर आई थीं। टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई के अलावा वैभवी उपाध्याय क्या कसूर है अमला का, डिजिटल सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस गुजराती थिएटर सर्किट में एक लोकप्रिय नाम थीं।

और पढ़े: CBI Confirms Sushant Singh Rajput’s Manager Disha Salian Died By Accident, No Foul Play Involved

गौरतलब है कि, कुछ समय पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में थी। वहीं अभी लोग इस गम से उबरे भी नहीं थे कि एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सभी को एक और झटका दिया है। ऐसे में हम आदित्य सिंह राजपूत और वैभवी उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हैं, ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे!

Sushant Singh Rajput’s Sister Does Not Believe He Died By Suicide, Reveals Shocking Details For The First Time

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!