भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की परेशानियां ख़तम होने का नाम नहीं ले रही। जहा पृथ्वी अपना खेल और बेहतर करने की और साथ ही भारतीय टीम में वापिस जगह पाने की कोशिश में लगे है, वही उनके निजी जीवन में भी काफी परेशानियां आ रही है। इस परेशानी का कारन है भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल, जिसने हाल ही में शॉऔर उसके दोस्त के खिलाफ मुंबई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उसने मारपीट के साथ ही छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया है, जिससे शॉ की परेशानियां और भी बढ़ने वाली है।
भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बीच 15 फरवरी को बीच सड़क पर हाथापाई हुई थी। इस बात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। जिसके बाद अब बुधवार को सपना गिल ने मुंबई में अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ 15 फरवरी को कथित तौर पर बैट से हमला करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के लिए FIR दर्ज कराने की मांग की। इस FIR के साथ ही सपना ने मेडिकल रिपोर्ट भी दर्ज कराई है और कहा है की, उनके निजी अंगों को भी छुआ गया और उन्हें धक्का दिया गया।
और पढ़े: Sapna Gill Accuses Cricketer Prithvi Shaw Of Outraging Her Modesty, Seeks FIR
इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो में 15 फरवरी को बीच सड़क पर एक्ट्रेस सपना गिल अपने दोस्तों के साथ पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों से हाथापाई करते नजर आ रही है। बात ऐसे हुई की सपना और उसके दोस्तों ने पृथ्वी को साथ सेल्फी खींचने को कहा। जब क्रिकेटर ने मना किया, तब इस दौरान सपना और उसके दोस्त पृथ्वी के साथ मारपीट करते हुए नजर आए। उसी दौरान सपना के दोस्त पृथ्वी के दोस्त की गाडी का भी नुकसान करते नजर आए। अभी इस मामले में सपना गिल ने मुंबई कोर्ट में, पृथ्वी शॉ और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए उनपर मारपीट और छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही निजी अंगों को छूने की बात भी कही। जिस वजह से क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुसीबतें और बढ़ती बनजर आ रही है।
और पढ़े: Everything That Has Happened In Cricketer Prithvi Shaw And Influencer Sapna Gill’s Case So Far
सपना ने कथित तौर पर उसे बैट से मारने, उनके स्तनों को छूने और धक्का देने के आरोप में IPC की धारा 354, 509 और 324 के तहत FIR दर्ज करने की भी मांग की है। ऐसे मामलों में नेटिजन्स तरह तरह की बातें कर रहे है। कई लोग वीडियो को ध्यान से देख इस मामले में दोषी पृथ्वी ना होकर सपना ही है यह कह रहे है। और सपना को खरी खोटी सुना रहे है।