कर्नाटक में हुआ पेशाब कांड, नशे में धुत इंसान ने की महिला के सीट पर पेशाब!

नशे में कर दी पेशाब!

कर्नाटक में हुआ पेशाब कांड, नशे में धुत इंसान ने की महिला के सीट पर पेशाब!

पिछले कुछ दिनों से पेशाब कांड जैसी घटनाएं बहुत बढ़ गयी है। पता नहीं लोगों की मानसिकता किस दिशा में जा रही है, जिस वजह से ऐसी घटनाएं बार बार घट रही है। गए दिनों एयर इंडिया के फ्लाइट में नशे में धुत इंसान ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। इस घटना के बाद ऐसी ही कई घटनाएं बार बार होती दिखाई दे रही है। हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा कर्नाटक में भी हुआ, जिसमे एक नशे में धुत इंसान ने महिला के सीट पर पेशाब कर दिया। इस घटना की खबर हवा की तरह सारी दिशाओं में फ़ैल गयी है।

आपको बता दे की यह पेशाब कांड फिरसे एक बात घटा है। इस बार यह घटना दिल्ली या मुंबई में नहीं, तो कर्नाटक के हुबली में सामने आयी है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) द्वारा चलायी जाने वाली एक सार्वजनिक बस में पेशाब कांड हुआ। खबरों के मुताबिक, मंगलवार रात को हुबली के पास एक नॉन-एसी स्लीपर बस में एक महिला को पैसेंजर की सीट पर एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने पेशाब कर दिया। यह बस विजयपुरा से मंगलुरु जा रही थी, जिसमे नशे में धुत इंसान ने यह गंदी हरकत कर दी।

और पढ़े: Air India Pee Gate: Accused Denied Bail Due To Threatening, Attempting To Influence Complainant

यह घटना तब हुई जब विजयपुरा से हुबली जा रही यह नॉन ऐसी बस एक होटल पर जा रुकी। जब सभी यात्री रात के खाने के लिए बाहर थे, तब 20 वर्षीय महिला बस में लौट रही थी। तब उसने देखा की एक आदमी उसकी सीट पर पेशाब कर रहा है। इस घटना को देख कर वह महिला तुरंत मदद के लिए चिल्लाई। इस महिला को चिल्लाते देखक तो इतर को पैसेंजर्स और बस चालक का ग्रुप उसकी मदद के लिए दौड़े और इस इंसान से भिड़ गए। उन्होंने देखा की वह इंसान नशे की हालत में था।

नशे में धुत इस इंसान ने पेशाब करने के साथ ही इतर को पैसेंजर्स और बस चालक के ग्रुप के साथ भी दुर्व्यवहार किया। ऐसा करने के बाद बस चालक और लोगों ने उस इंसान को बस से निचे उतार दिया। इस घटना में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

और पढ़े: Another Man Pees On Woman Passenger In An Air India flight! WTF?

इस पेशाब कांड के बाद अब और ऐसी कितनी घटनाएं होंगी इसपर लोग चर्चाएं कर रहे है। महिलाओं के संग होने वाली ऐसी घटनाओं का जहाँ कड़ा विरोध हो रहा है, वही ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग भी हो रही।

Air India Peeing Gate: Delhi Court Grants Bail To Accused Shanker Mishra. Arrgh!

First Published: February 23, 2023 6:53 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!