IPL 2023 ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया से लेकर अरिजीत सिंह जैसे स्टार्स ने बाँधा समां, देखे वीडियो!

हो गयी है IPL की दमदार शुरुआत!
IPL 2023 ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया से लेकर अरिजीत सिंह जैसे स्टार्स ने बाँधा समां, देखे वीडियो!

इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के क्रिकेट मैचेस आज से शुरू हो गए है। हफ्तों तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी से हुई है। साल 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब IPL टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में इतनी धूमधाम देखने को मिल रही है। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस से शाम को रंग दिया, साथ ही अपनी सिंगिंस से समां बांध दिया। इस साल के IPL की ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया जैसी मशहूर एक्ट्रेसेस और अरिजीत सिंह जैसे सिंगर ने अपना जलवा दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

इन स्टार्स ने किया परफॉर्म

इंडियन प्रीमियम लीग यानी आईपीएल (IPL) की शुरुआत आज हो गई। इस साल IPL की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही है, जिसमें तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहे IPL 2023 के ओपनिंग सेरेमनी की मेजबानी मंदिरा बेदी करती नजर आईं। वहीं इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज से सभी को अपना दीवाना बना दिया। इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में अरिजीत सिंह ने गाना लहरा दो तिरंगा से अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, इसके बाद उन्होंने केसरिया इश्क तेरा और तेरी खुदगर्जी जैसे कई हिट गाने गाए। इस दौरान अरिजीत के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब भी नजर आते दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

और पढ़े: From Profession To Net Worth, Everything To Know About These Female Owners Of IPL 2023 Teams

अरिजीत सिंह के बाद IPL ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने शानदार डांस से जलवा बिखेर दिया। तम्मना ने स्टेज पर तमिल गाने में परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस सिल्वर कलर की खूबसूरत बॉडी कट ड्रेस पहने नजर आईं। इसी के साथ तमन्ना ने खुले बालों के साथ आपके चेहरे पर खूबसूरत मेकअप किया है। तमन्ना ने अपने इस दमदार परफॉर्मेंस से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

वहीं तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह के बाद साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने दमदार डांस से IPL ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचा दिया। रश्मिका ने पीरियड ड्रामा RRR के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू में डांस करती नजर आई। रश्मिका मंदाना ब्ल्यू और गोल्डन कलर का लहंगा पहने डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहां बैठे दर्शक एक्ट्रेस के डांस को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

और पढ़े: Rashmika Mandanna, Tamannaah Bhatia Gear Up To Set The Stage On Fire At IPL 2023 Opening Ceremony!

आपको बता दें, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शुरू हुए IPL 2023 के मैच में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह की टीम चेन्नई सुपर किंग्ज और हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस आमने-सामने खेल रही है। आज का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्ज की टीमें खेल रही है।आज पहले मैच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Photo Courtesy: Twitter

All You Need to Know About Women’s IPL Playoffs, Match Schedules, And Squad Details!

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!