दिल्ली फ्रिज मर्डर केस के बाद, महाराष्ट्र में भी लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या!

लिव-इन साबित हो रहा है खतरनाक!

दिल्ली फ्रिज मर्डर केस के बाद, महाराष्ट्र में भी लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या!

श्रद्धा वालकर केस के बाद देश में कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिन्होंने लोगों को झिंझोड़कर रख दिया है। हाल ही में ऐसी दो घटनाएं घटी है जिसकी वजह से देश भर की जनता शॉक में है। यह दो ऐसी घटनाएं है जिसमे दो महिलाओं की अपने ही लिव-इन पार्टनर्स द्वारा हत्या कर दी गयी है। इन घटनाओं की वजह से लिव-इन में रहने का और महिलाओं की सेफ्टी का सवाल फिरसे सामने आया है। चलिए जान लेते है आखिर हुआ क्या..

दिल्ली फिरसे दहल उठी

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। साहिल गहलोत नामक एक व्यक्ति ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर और गर्लफ्रेंड निक्की यादव की हत्या कर उसका शव अपने ही ढाबे के फ्रीजर के अंदर छुपा दिया। 25 वर्षीय निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शव साहिल के ढाबे से बरामद किया। पुलिस को पीड़िता का शव फ्रीजर के अंदर पड़ा मिला।

Image Sourse: News18

साहिल गहलोत और निक्की एकदूसरे से प्यार करते थे और काफी समय से रिलेशनशिप में थे। उसी बिच साहिल किसी और लड़की से शादी करने वाला था और निक्की ने इस बात का विरोध किया। इस बात से गुस्सा होकर विरोध करने पर साहिल ने कार में निक्की की डेटा केबल से गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव अपने ही ढाबे के फ्रीजर में छुपाया। इस बात की खबर पुलिस को मिली तभी जाकर यह हत्या सामने आयी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबुल कर लिया है।

और पढ़े: Shraddha Walkar Murder Case: Seven Shocking Revelations Aaftab Poonawala’s New Girlfriend Made During Police Investigation

इस हत्या के पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, जिसमे निक्की को घर जाते हुए दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है की इस वक़्त निक्की को आखिरी बार देखा गया था।

मुंबई में भी घटी ऐसी ही घटना

मुंबई में एक नर्स की तौर पर काम करने वाली 37 वर्षीय महिला को उसके ही लिव-इन पार्टनर ने मार डाला। हत्या कर आरोपी यही नहीं रुका। उसने महिला की लाश को अपने ही किराये के घर के बिस्तर के निचले हिस्से में छुपा कर रख दिया। आरोपी की पहचान हार्दिक शाह बताई जा रही है तो हत्या कर दी गयी महिला का नाम मेघा है। जानकारी के मुताबिक हार्दिक और मेघा कई समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जहा हार्दिक बेरोजगार था और मेघा उसका और घर का सारा खर्चा उठती थी। इसके कारण दोंनो के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके परिणामस्वरूप हत्या हुई।

मेघा और हार्दिक तीन साल से रिश्ते में थे और पिछले 6 महीने से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। मेघा की हत्या करने के बाद हार्दिक ने घर का कुछ सामान बेच दिया और पैसे लेकर फरार हो गया। पड़ौसियों ने भी इन दोनों के झगडे की शिकायत पुलिस में की थी।

और पढ़े: “Disfigured Her Face With Blowtorch”: 8 Details Of Shraddha Walkar Murder Revealed By Aaftab In Chargesheet

इन दोनों घटनाओं से लोगों के मन में लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में एक डर सा बैठ गया है। महिलाओं के लिए तो मानो ली-इन रिलेशनशिप में रहता बेहद खतरनाक साबित हो रहा हैं। पीछे कुछ दिनों से हो रही इन हत्याओं की वजह से महिलाओं के सेफ्टी का सवाल फिरसे सामने आया है।

Author Of ‘How To Murder Your Husband’ Took Her Own Advice And Murdered Her Husband

First Published: February 15, 2023 4:58 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!