IIM छात्रा अवनी मल्होत्रा ने किया कमाल, टैलेंट के दम पर हासिल किया Microsoft का 64 लाख का पैकेज!

अवनी, हमें तुम पर नाज है!

IIM छात्रा अवनी मल्होत्रा ने किया कमाल, टैलेंट के दम पर हासिल किया Microsoft का 64 लाख का पैकेज!

कई बार बच्चे और लोग कम उम्र में ही अपनी होशियारी और स्मार्टनेस से अपने जीवन में बड़ी-बड़ी ऊंचाइयां हासिल कर देते है। ऐसी खबरे कई बार लोगों को प्रेरित कर देती है। वही जयपुर की एक छात्रा ने तो कमाल ही कर दिया। इस लड़की ने एक ऐसा ही मुकाम अपने जीवन में हासिल किया है। अपनी होशियारी के बल पर IIM की एक छात्रा, जिसका नाम अवनी मल्होत्रा है, उसने दुनिया की मशहूर कंपनी Microsoft को अपने टैलेंट के दम पर इम्प्रेस किया। सिर्फ इतना ही नहीं अवनी मल्होत्रा ने अपनी होशियारी के दम पर Microsoft में जॉब भी पा लिया।

Image Courtesy: LinkedIn

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), ओडिशा के संबलपुर से अवनी नामक एक छात्रा को हाल ही में Microsoft से सालाना 64.61 लाख रुपये का जॉब ऑफर मिला है। इतने वार्षिक वेतन के साथ नौकरी हासिल करके अवनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। IIM संबलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) की छात्रा अवनी मल्होत्रा ने दुंनिया की मशहूर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए इंटरव्यू के 5 से 6 राउंड्स पुरे किए। जिसके बाद अवनी का सफलतापूर्वक चुनाव हुआ और अवनि ने अपने सपनों की नौकरी हासिल कर ली। इस नौकरी के साथ Microsoft उन्हें रु. 64,61060/- की सालाना सैलरी भी दे रहा है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह बात एक सपना ही साबित होगी।

और पढ़े: जानें कौन हैं IAS सौम्या पांडे? जिनकी दरियादिली देख हर कोई कर रहा है उनकी तारीफ!

अवनी की यह कहानी तब सामने आयी जब उसने खुद अपने LinkedIn पर इस बारे में जानकारी शेयर की। अपने सफलता की यह कहानी अवनी ने LinkedIn पर शेयर करते हुए अपनी दृढ़ता और कड़ी मेहनत से लोगों को प्रेरित भी किया है। अवनी के इस सफलता के बाद IIM संबलपुर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर MBA बैच 2021-23 की सफलता के बारे में बताया है और साथ ही प्लेसमेंट की सफलता का ग्राफ भी शेयर किया है। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अवनी ने 2018 में JUET से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद IIM, संबलपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन (PGP) किया, जिसे अभी संबलपुर में MBA की डिग्री कहा जाता है। अवनी ने जो सफलता हासिल की है, वह कई भारतीय लड़कियों, महिलाओं और लोगों को भी प्रेरित कर रहा है।

और पढ़े: 11 साल की लीना रफीक ने बनाया कमाल का AI बेस्ड App, चुटकी मे पता चल जाएगी आखों की बीमारी!

अवनी मल्होत्रा ने जो कामयाबी हासिल की है, उसपर हमें नाज है। उसी की तरह हम यह चाहते है की, इतर लड़किया और महिलाएं भी अपनी लिमिट को छोड़ अपना टैलेंट दिखाए और अपने जीवन में उस मुकाम पर पहुंचे जहां सब लोगों को उनपर नाज हो। आज के समय हम देख सकते है की औरतें भी मर्दों के कंधे से कंधा मिला कर खुद को साबित कर रही है। अवनी ने भी अपने पंख फैलाए और वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। हमें यकीन है की, एक समय ऐसा आएगा जब ऐसी कई खबरें हमें रोजाना सुनने को मिलेंगी। खैर अवनी मल्होत्रा को उसकी इस सफलता के लिए बहुत बधाइयाँ!

Nikhat Zareen, Lovlina Borgohain, Nitu Ghanghas, Saweety Boora Win Gold At Women’s World Boxing Championship!

First Published: April 05, 2023 6:02 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!