T20 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम की रोमंचक विजय, अनुष्का शर्मा ने की तारीफ!

चक दे इंडिया!

T20 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम की रोमंचक विजय, अनुष्का शर्मा ने की तारीफ!

रविवार को हुए महिला T20 World Cup 2023 के दौरान भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान के महिला टीम को पछाड़ बेहद रोमांचक जीत हासिल की। रविवार को हुए इस मैच के दौरान भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर खूब तारीफें बटोरी। भारतीय महिला टीम के इस रोमांचक विजय पर देश के कोने-कोने से उनकी वाह-वाही हो रही है। वही फिल्म ‘जीरो’ की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी पाकिस्तान पर हासिल किये विजय पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाइयाँ दी।

पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत

रविवार 12 फरवरी को केपटाउन में हुए T20 World Cup 2023 के भारत और पाकिस्तान ने खेले अपने पहले मैच के दौरान भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट रख कर हरा दिया। बता दे की T20 World Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान का यह इस टूर्नामेंट का पहला मैच था। दोनों टीम ने एकदूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन भारतीय महिला टीम ने अपना रोमांचक खेल खेलकर पाकिस्तान टीम को पछाड़ दिया।

और पढ़े: Sachin Tendulkar Felicitates Indian U-19 Women’s Cricket Team. Why Were Senior Female Players Not Present?

इस मैच में पाकिस्तान की पहली बैटिंग थी जिसमे टीम ने भारतीय टीम के सामने 150 रन का टारगेट रखा था। जेमिमा रोड्रिक्स ने मैच में हाफ सेंच्युरी मारी और ऋचा घोष के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीता दिया। दोनों की बेहतरीन साझेदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। भारतीय महिला टीम ने अपना जबरदस्त खेल दिखा कर 19 ओवर्स में 3 विकेट गवा कर 151 रन बना लिए और जीत हासिल की।

अनुष्का शर्मा ने दी बधाइयाँ

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस धमाकेदार जीत हासिल करने की खुशी में बधाइयाँ दी। भारतीय महिला टीम के इस जीत से अनुष्का शर्मा बेहद खुश हो गयी। रविवार को हुए T20 World Cup 2023 के मैच में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तानी टीम को हराने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय महिलाओं को बधाइयाँ देते हुए एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में अनुष्का ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाइयाँ दी और इस बेहतरीन रोमांचक मैच की तारीफ की। इसके साथ ही अनुष्का ने ‘More power to you!’ कह कर भारतीय महिला टीम को आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रोत्साहन भी दिया।

‘चकदा एक्सप्रेस’ में देगी दिखाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही पूर्व भारतीय महिला कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित बायोग्राफी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देगी। अनुष्का ने ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म महिला क्रिकेट की ओर देखने का लोगों का नजरिया बदलने वाली फिल्म जरूर साबित होगी।

और पढ़े: Sachin Tendulkar To Felicitate The U19 Women’s Cricket Team On THIS Date

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

खैर भारतीय महिलाओं की टीम दिन ब दिन अपने धमाकेदार खेल से लोगों का दिल जीत ही रही है। पाकिस्तान पर हासिल किये इस विजय के बाद महिला टीम से अपेक्षाएं और भी बढ़ गयी है।

India Vs Sri Lanka: Virat Kohli’s 73rd International Ton Makes Wifey Anushka Sharma Proud

First Published: February 13, 2023 11:47 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!