5 संकेत जो बताते हैं की, ‘हो गया है तुझ को तो प्यार’!

लव इज इन द एयर!
5 संकेत जो बताते हैं की, ‘हो गया है तुझ को तो प्यार’!

प्यार एक ऐसी भावना है जिससे दिल और दिमाग दोनों भी सातवें आसमान पर उड़ने लगते है। कई फिल्मों में कई बार ऐसे बताया जाता है की, जब प्यार होता है तब पेट में तितलियाँ उड़ने लगती है, कानो में वायोलिन बजने लगता है, दिल में सितार बजने लगती है। जी हाँ, आप सही पढ़ रहे है।

जब प्यार होने लगता है तब कई लोग लैला-मजनू, हीर-राँझा बन जाते है। यह जानना की, आप प्यार में हैं, हर किसी के लिए अलग-अलग बात होती है, अलग एहसास होता है। जो लोग रिलेशनशिप में है वह प्यार का यह एहसास अच्छे से जानते है। लेकिन अगर आपके लिए यह बात नयी है तो आज हम आपको ऐसे 5 संकेत बताएँगे जिस वजह से आपको पता चल जायेगा की आपको प्यार हुआ है के नहीं।

1) बार बार मिलने का मन करना

अगर आप किसीको पसंद करते है या उन्हें चाहने लगे है तो बेशक आपको उनसे बार बार मिलने का मन जरूर करेगा। यह एक नैचुरल ह्यूमन साइकोलॉजीकल बर्ताव है, जब आप सच में किसी से अधिक ज्यादा आकर्षित होते है। ऐसे में आप उनसे मिलकर उन्हें अधिक जानना चाहते है, उनके साथ अधिक समय बिताना चाहते है तो यह भी एक संकेत है की आप उनसे आकर्षित हो रहे है।

और पढ़े: रिश्ते में विश्वास बनाएं रखने के 5 आसान बेहतरीन तरीके!

2) खुद में बदलाव करना

आपको सच में किसी से प्यार हो गया है तो आप उन्हें चाहिए वैसे खुद को बदलने की कोशिश करेंगे। उस व्यक्ति को जो बाते अच्छी लगती हो वह आपको भी अच्छी लगने लगती है। उस व्यक्ति ने आपको कुछ कमेंट दी तो आप बहुत ही खुश हो जाते है। उस व्यक्ति के पसंद के हिसाब से आप अपना पेहराव, हरकते और विचार बदलने की कोशिश करते है। यहाँ तक की अगर उस व्यक्ति के लिए आप अपना बॉडी लैंग्वेज भी बदल रहे है तो समझ ले आप प्यार में डूबे हुए है।

3) दिन-रात उस व्यक्ति के बारे में सोचना

ऐसा कहते है की प्यार होने पर रातों की नींद, दिन का चैन खो जाता है। अगर आपको पहली बार प्यार हुआ है तो यह आपके साथ भी हो सकता है। आप दिन रात बस उसी व्यक्ति के बारे में सोचते रहते है जिसे आप पसंद करते है। उनकी तस्वीरों को या मैसेज को बार बार देखते रहते है। मुलाकात को बार बार याद करते रहते है।

4) सब कुछ रोमांचक और नया लगना

प्यार में होने से आपका चीजों को देखने का नजरिया बदल जाता हैं। आप अन्य चीजों को भी नई नजर से देखने लग जाते है जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा। अगर आप बेहद प्यार में है तो आप हमेशा एक्साइटिंग फील करोगे, नई चीजों को आजमाने के लिए हमेशा तैयार रहोगे। उस व्यक्ति के आसपास होने से आपको एक नया एहसास महसूस होता है।

और पढ़े: How To Know If You’re In A One-Sided Relationship? 8 Signs To Look Out For

5) हमेशा उनके लिए समय निकालना

किसी के प्यार में होने का मतलब है की, आप उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। भले ही आप व्यस्त हों, आप शायद उस व्यक्ति को देखने के लिए अपने सारे काम निपटा कर या छोड़ कर उनके लिए समय निकालते हो। अगर आप अपने सारे कामकाज छोड़छाड़ कर उन्हें अपना समय दे रहे है तो जान ले की आपको प्यार हो ही गया है।

इसके साथ ही अगर उस व्यक्ति को देख कर आपका दिल जोरो शोरों से धड़कने लगे, तो जान ले यह वही है। आप तो प्यार में पड़ ही गए अब!

10 New Year Resolutions You Should Take For A Better Dating Life In 2023

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!