Bade Achhe Lagte Hain 3 के राम और प्रिया की तरह इन 4 बातों से अपने प्यार को रखें बरकरार!
क्यों की नोकझोंक में भी होता है प्यार!

टेलीविजन की मशहूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain 3) के सीजन 3 ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इस सीरियल में दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) मुख्य किरदार में नजर आ रहे है। यह दोनों कलाकार राम और प्रिया का किरदार निभा रहे है। वही इस सीरियल में दोनों के बीच चाहे कितनी भी नोकझोक क्यों ना हो लेकिन हर झगडे के बाद हमेशा दोनों के बीच का प्यार, सम्मान और भी बढ़ता है और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होता है। ऐसे प्यारे कपल की जगह अगर आप भी अपने आप को देख रहे है तो ये बेहद अच्छी बात है। राम और प्रिया की तरह झगडे के बाद भी अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए आपको कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना पड़ेगा।
1. प्यार ना भूले
भले ही आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो रहा है, फिर भी ये बात ध्यान में रखें की आप सामने वाले इंसान से बेहद प्यार करते है और उनके साथ जिंदगी बिताने वाले है। अनबन तो खत्म हो जाएगी, लेकिन प्यार बना रहेगा। इस बात को ना भूलते हुए अपने अहंकार और नाराजगी को जल्द से जल्द ख़त्म करने की कोशिश करें।
2. बढ़ाएं पहला कदम
अगर आप उस इंसान से नाराज है, जिनसे आप प्यार करते है, तो ये बात आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए की नाराजगी और झगडे हर रिश्ते में होते है। झगड़ों से ही रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन ये झगड़ा और नाराजगी अगर रिश्ते में ज्यादा वक़्त तक बनी रहे तो मुश्किलें और भी बढ़ सकती है और रिश्ता कमजोर होने लगता है। तो अगर रिश्ता बचने पहला कदम आप ही उठाएं तो इसमें हर्ज ही क्या है? कोई भी झगड़ा या गुस्सा आपके रिश्ते से बढ़कर नहीं होता है।
और पढ़े: How To Set Co-Parenting Boundaries With Your Ex So You Don’t End Up Like Anupamaa And Vanraj!
3. बात करें
रिश्ते में गीले शिकवे तो होते ही रहते है। लेकिन उससे आगे जाकर रिश्ता कायम और मजबूत रखने के लिए दोनों तरफ से कोशिश तो करनी ही चाहिए ना? तो क्यों ना झगडे को निपटाने के लिए एकदूसरे से बात ही कर ले। क्या पता झगड़ा गायब हो कर आप दोनों के बीच बातें सुलझ जाएं और फिरसे प्यार जगें! इसीलिए ये जरुरी है की झगडे के दौरान भी एकदूसरे से बात करना बंद ना हो।
4. मान ले गलती
रिश्ते में झगडे या नोकझोक ना हो तो वह रिश्ता ही क्या है। छोटे छोटे झगडे रिश्ते में जरुरी होते है और रिश्ते को और भी मजबूत बनाते है। झगड़ा हो भी गया तो भी गलती मान लेने में हर्ज ही क्या है? अगर आप सामने वाले इंसान से बेहद मोहब्बत करते है तो गलती मान कर एक सॉरी बोल देने से रिश्ते में प्यार बना रहता है।
और पढ़े: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सई और विराट जैसा रिश्ता न हो आपका; इसके लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स!
Bade Achhe Lagte Hain 3 में राम और प्रिया के रिश्ते में भी जो कठिनाईयां आती है, उनसे उन दोनों के बीच का प्यार और रिश्ता और भी मजबूत होता दिखाई देता है। तो क्यों ना आप भी अपना रिश्ता ठीक राम और प्रिया की तरह ही मजबूत करें और नोकझोक के साथ अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाएं!
First Published: June 22, 2023 7:58 PMपार्टनर नहीं कर रहा बिलकुल केयर? तो अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा भरपूर प्यार और रिस्पेक्ट!