लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करें ये 4 व्यायाम, नहीं होगी कोई तकलीफ!
जीए स्वस्थ जीवन!

शरीर के बाकी अंगों की तरह लिवर (यकृत) को भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लिवर को पावरहाउस माना जाता है, जो आपके खाने को पचाने में मदद करता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, प्रोटीन को सिंथेसाइज करने, पाचन के लिए जरूरी एंजाइम बनाने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं, अगर आपका लिवर स्वस्थ रहेगा तो हेपेटाइटिस, पीलिया और सिरोसिस जैसी समस्याएं भी आपसे दूर रहेंगी। हालांकि आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में जिक्र करेंगे, जिनकी मदद से आप अपने लिवर को स्वस्थ बना सकते हैं।
1. बालासन
बालासन व्यायाम को बाल मुद्रा भी कहा जाता है। बालासन से आप अपने लिवर को स्वस्थ बना सकते हैं। इसे करने के लिए योगा मैट पर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए घुटनों के बल सीधा बैठ जाएं। धीरे-धीरे इसी तरह आगे की ओर झुकें और दोनों जांघों को छाती की तरफ कर लें। फिर आगे की ओर तब तक झुकते रहें जब तक कि आपका सिर घुटने के पार न हो जाए और जमीन को न छू ले। दोनों भुजाओं को पीछे की ओर दोनों पैरों के दोनों ओर हथेलियों से सीधा करके नीचे की ओर फर्श की ओर ले जाएं। 20-25 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें, कुछ सेकंड का ब्रेक लें और फिर से 2-3 बार दोहराएं। इसे आप रोजाना सुबह के समय कर सकते हैं।
और पढ़े: शिल्पा शेट्टी की तरह खुद को फिट रखना है अब बेहद आसान, ट्राई करें यह 4 व्यायाम!
2. अनुलोम विलोम
अनुलोम विलोम व्यायाम अपनी सेहत के साथ आपके लिवर को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। अनुलोम विलोम करने के लिए आप योगा मैट पर पालथी मारकर सीधे बैठें जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। इसके बाद दाहिने हाथ के अंगूठे से दाहिनी नासिका को दबा कर बायीं नासिका से सांस लें और दायीं नासिका से सांस छोड़े। इसे आप रोजाना सुबह 5 से 7 मिनट तक कर सकते हैं।
3. धनुरासन
धनुरासन करने से आपके लिवर में खिंचाव पैदा होता है और यह एक्टिव हो जाता है। धनुरासन करने के लिए आप अपने योगा मैट पर सीधे पेट के साइड लेट जाएं इसके बाद पैरों को आपस में मिला लें और हाथों को पैरों के पास रख लें। फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें ओर हाथों से एड़ियों को पकड़ लें। गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती और पैरों को ऊपर उठाएं। जितना देर हो सके इस स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे अपने ऊपरी शरीर और पैरों को वापस फर्श पर ले आएं।
4. नौकासन
स्वस्थ लिवर पाने के लिए आप रोजाना नौकासन कर सकते हैं, इसे नाव मुद्रा भी कहा जाता है। इसे करने के लिए आप अपनी योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं, फिर दोनों हाथों को शरीर के बगल में रख लें। इसके बाद एड़ियों और पंजों को जोड़ लें। हाथों को कमर से लगाकर जमीन पर रखें, फिर गर्दन और हाथों को दोनों पैरों के साथ ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में आप कुछ देर तक स्थिर रहे, इसके बाद धीरे-धीरे वापस पुरानी स्थिति में आ जाएं।
और पढ़े: मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए महिलाओं को करने चाहिए यह 6 व्यायाम, मिलेंगे फायदे!
गौरतलब है कि, अगर आप लिवर से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने के साथ-साथ आपको संतुलित आहार लेना चाहिए और रोजाना व्यायाम करना चाहिए। अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जंक फूड, शुगर ड्रिंक्स, एलकोहल और स्मोकिंग के अधिक सेवन से बचें। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके काम आएगी।
Anxiety को करना चाहते हैं दूर? तो अपनाएं यह 6 योगासन, रहेंगे हमेशा तनावमुक्त!
First Published: April 19, 2023 11:12 AM