अपनी आदतों में करें यह 5 बदलाव, रहेंगे हेल्दी और फिट हमेशा!

अपनी रोजाना की भागादौड़ी वाली जीवनशैली में हमे कई ऐसी आदतों ने घेर लिया है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं है। एक हेल्दी और अच्छा जीवन पाने के लिए आप भले ही कई तरीके अपनाते हो, लेकिन जब तक आप अपनी इन आदतों को नहीं बदलते, तब तक आप एक स्वस्थ जीवन यानी हेल्दी लाइफ नहीं पा सकते। तो जरा दिमाग पर जोर दे, और खुद से यह सवाल करें की, आपको ऐसी कौनसी आदतें है जो एक स्वस्थ जीवन पाने के लिए आपको बदलनी चाहिए? चलिए हम इसमें आपकी थोड़ी सी मदद करते है..

1. खाने के समय पर दे ध्यान

आज की बीजी और भागादौड़ी वाली जिंदगी में हम हमारे खाने पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। यह तो सभी को पता है की, भले आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, शरीर को समय समय पर खाने की बेहद जरुरत होती है। ऐसे में समय पर खाना खा लेने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आप को अपने खाने का समय निश्चित कर ठीक से भरपेट दिन में काम से कम दो बार खाना खाना है।

2. व्यायाम और योगा को ना करे नजरअंदाज

बीजी लाइफस्टाइल है इसका मतलब यह नहीं की हेल्दी रहना मुमकिन नहीं। आप अपने शेड्यूल के हिसाब से व्यायाम या योगा के लिए दिन भर में से थोडासा समय तो निकाल ही सकते है। अगर आप मोबाईल और तत्सम तकनिकी चीजों को थोड़ा आराम दे तो आप व्यायाम के लिए जरूर वक़्त निकाल सकते है।

3. फास्टफूड से रहे दूर

भागादौड़ी वाले जीवन में कई बार वक़्त ना मिलने पर लोग बाहर की तली, भुनी ऑयली चीजें, फास्टफूड खाते है। जिसका पूरा असर आपके शरीर पर होता है। अभी आपको यह पता नहीं चलेगा, लेकिन धीरे धीरे यह आपके शरीर पर असर दिखाना शुरू कर देगा। सभी कहते है की फास्टफूड या जंकफूड खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, जो की सच है। अगर आपको भी यह आदत है तो इसे जरूर बदले। घर का या हेल्दी खाना खाए।

और पढ़े: उर्फी जावेद की तरह आप भी बनाए यह 5 हेल्दी ज्यूस, रहेंगे उसके जैसे हमेशा फिट!

4. स्ट्रेस को करें बाय

आज के ज़माने में स्ट्रेस भी हमारी जीवनशैली का एक हिस्सा हो चूका है। हर इंसान को किसी न किसी बात का स्ट्रेस जरूर होता है। कोई लोग अपने स्ट्रेस पर काबू कर लेते है। लेकिन जो नहीं कर पाते उनके लिए योगा या फिर मेडिटेशन एक बेहतरीन रास्ता है। दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इतना वक़्त तो आप निकाल ही सकते है।

5. मोबाईल और टेक से रहे दूर

आँखों और शरीर के लिए मोबाईल और इतर गैजेट्स का अधिक उपयोग करना बेहद हानिकारक साबित हुआ है। जैसे ही थोड़ा समय मिलता है, लोग मोबाईल हाथ में ले लेते है। काम करने वाले तो दिनभर लैपटॉप स्क्रीन और मोबाईल के साथ ही अपना पूरा दिन बिता देते है। थोड़ी देर सांस ले… काम ख़तम होने पर लैपटॉप को बंद कर मोबाईल को भी दूर रखे। एक लंबी सांस ले और फिर घर वालों के साथ या खुद के साथ थोड़ा वक़्त बिताए।

और पढ़े: पीरियड्स के दौरान ऑफिस में अपने काम को मैनेज करते वक़्त, रखे इन 6 बातों का ख्याल!

अगर आप भी इसमें से किसी आदत के शिकार है, तो आपको अपनी इन आदतों को जल्द ही बदलना चाहिए। जल्द बदलाव थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन नामुमकिन नहीं होता। अगर आप सच्चे मन से एक हेल्दी और अच्छा जीवन चाहते है, तो इन बातों को बिलकुल नजरअंदाज न करे।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.