कोई भी मां हो, अपने बच्चों को अगर थोड़ा भी दर्द हो तो वह सह नहीं पाती है। हर मां अपने बच्चों से बेहद प्यार करती है, और उनपर किसी भी तरह की कोई आँच नहीं आने देती। बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अपनी बेटी को लेकर उतनी ही प्रोटेक्टिव है। हाल ही में ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से नवाजी गयी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने एयरपोर्ट पर बेटी को किसी अनजान शख्स ने धक्का देने पर नाराजगी जताई। चलिए जानते है आखिर मांजरा क्या है?
दिल्ली में हुए ‘पद्म पुरस्कार’ में हाजिरी लगाने के बाद अपना पद्मश्री पुरस्कार लेकर रवीना टंडन अपने परिवार के साथ वापिस मुंबई लौटी। इस दौरान उसकी बेटी राशा थडानी भी उसके साथ मौजूद थी। दोनों जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर आए, पैपराजी और फैन्स ने दोनों को घेर लिया। पैपराजी ने रवीना को उनके पद्मश्री पुरस्कार जितने पर अभिनंदन भी किया। जिसपर रवीना ने हस कर धन्यवाद किया। इसके साथ ही रवीना पैपराजी से बात कर रही थी। ठीक उसी दौरान एक अनजान शख्स ने आकर रवीना की बेटी राशा को सेल्फी के लिए धक्का दिया।
और पढ़े: Raveena Tandon Picked A Royal Silk Saree To Receive The Padma Shri Award
वह अनजान शख्स रवीना और राशा के साथ सेल्फी खींचना चाहता था और इसी के लिए राशा को धक्का दे रहा था। इस दौरान रवीना की बेटी काफी अनकम्फर्टेबल हुई। रवीना ने जब यह देखा, तब वह उस इंसान पर चिल्ला उठी। रवीना ने धक्का देने वाले शख्स को बच्चों को धक्का न देने के लिए कहा। पैपराजी से हसकर बात करने वाली एक्ट्रेस का अचानक से बदला रंग देख कर मीडिया भी चौंक गयी। लेकिन रवीना के इस रिएक्शन पर कई फैन्स उसकी तारीफ भी कर रहे थे।
और पढ़े: “What’s The Big Deal?” Raveena Tandon Talks About ‘Broken Engagement’ With Akshay Kumar
हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर चलने वाले सेलेब्स कई बार लोगों से, फैन्स से या मीडिया वालों से परेशान हो जाते है। फोटो के चक्कर में कई बार फैन्स और पैपराजी सेलेब्स या उनके परिवार वालों से बदतमीजी कर देते है। जिसके कारन कई सेलेब्स गुस्सा हो जाते है और उनके साथ सक्ति से पेश आते है। यह बात समझना उतना मुश्किल नहीं है की, किसी के पर्सनल स्पेस में जाकर अगर आप उन्हें परेशान करें, तो यह बात कोई भी सहेगा नहीं। हालाँकि, रवीना टंडन को अपनी बेटी के लिए प्रोटेक्टिव होना और इस तरह से रिएक्ट करना भी लाजमी है। आखिर वह भी तो एक मां है।
Image Courtesy: Viral Bhayani
5 Iconic Raveena Tandon Songs That Prove She Is The 90s Dancing Kween