दिल के स्वास्थ्य के लिए कैसे काम करता है अनार? जानिए इसके लाभ!

हैव अ हैप्पी हार्ट!

दिल के स्वास्थ्य के लिए कैसे काम करता है अनार? जानिए इसके लाभ!

हम सभी जानते हैं की हमारे शरीर का सबसे जरूर अंग हमारा दिल होता है। एक छोटी सी भी लापरवाही दिल की बीमारी होने के खतरे को बढ़ा सकता है। कई बार इसकी वजह से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। तब ऐसे में आपको अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए हर मुमकिन प्रयास करने चाहिए। जिसमें सबसे जरूरी हैं आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। दिल के स्वास्थ्य के लिए डाइट में आपको फलाहार करना चाहिए और दिल के लिए सबसे फायदेमंद फल अनार भी जरूर शामिल करना चाहिए।

heart

और पढ़े – A Study Reveals That Women Are More Likely To Die After Heart Attack Than Men. This Is Scary!

बता दें कि, अनार एक बेहद ही लाभदायक फल है जो ह्रदय के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। इसलिए अपने फलाहार में आपको अनार जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अनार किस तरह आपके दिल को हेल्दी रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन उससे पहले अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जान लेते हैं।

अनार में मौजूद पोषण तत्व

heart (1)

एक अनार (282 ग्राम) में 234 कैलोरी, 4.7 ग्राम प्रोटीन, 52.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3.3 ग्राम फैट्स प्रदान करता है। अनार के बीज या दाने, फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं और पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। 4 इंच व्यास वाले एक अनार के लिए यह पोषण संबंधी जानकारी यूएसडीए द्वारा प्रदान की गयी है।

  • कैलोरी: 234
  • फैट: 3.3g
  • सोडियम: 8.4mg
  • कार्बोहाइड्रेट: 29 ग्राम
  • फाइबर: 11.3g
  • चीनी: 38.6 ग्राम
  • प्रोटीन: 4.7 ग्राम
  • पोटेशियम: 666mg
  • मैग्नीशियम: 33.8mg
  • लोहा: 0.8mg
  • विटामिन सी: 28.8mg
  • फोलेट: 107.2mcg
  • विटामिन के: 46.2mcg

और पढ़े – Ladies, Do You Eat Alone? Study Says You Might Be Prone To Risky Heart Diseases! Reason 101 Staying Single Sucks!

ह्रदय रोग के लिए अनार सही या गलत?

जिन लोगों का वजन अधिक होता है या फिर जो मोटापे से परेशान है उनको दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा सबसे अधिक होता है। दिल से हमारे पूरे शरीर में साफ खून और ऑक्सीजन की सप्लाई होती है और बॉडी में बढ़े कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी दिल में परेशानी होने लगती है। 

heart (2)

वहीं आप अनार का सेवन करते हैं तो आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा, क्योंकि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। अनार एलडीएल (LDL) यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल नामक हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में सहायता करता है, जो दिल की बीमारी के खतरे से बचाता है। वहीं अनार का जूस भी दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। 

तो अपने दिल के स्वास्थ्य के लिए हमेशा प्रयास करते रहे, और उचित वर्कआउट के साथ उचित डाइट भी फॉलो करे, जिसमे अनार भी शामिल हो। हैव अ हैप्पी हार्ट!!

Harvard-Apple Study Finds That PCOS Might Negatively Affect Heart Health

 

First Published: December 10, 2022 11:09 AM

Himanshi Chetiwal

Read More From Himanshi

Seen it all?

We’ve got more!